UP Weather: कल यूपी के इन 42 जिलों में बारिश का संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

यूपी तक

27 Sep 2026 (अपडेटेड: 27 Sep 2026, 04:23 PM)

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानि 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानि 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. बता दें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग में कहीं-कहीं वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना जताई गई है. तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभाग में भी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. हालांकि, दोनों संभागों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यानी 28 सितंबर को बारिश की संभावना बहुत कम है और मौसम विभाग ने पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोई चेतावनी भी जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में एक या दो स्थानों पर सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 सितंबर को कुल 42 जिलों में एक या दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है. इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, चंदौली, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया शामिल हैं. इन जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना बताई गई है.

आगे आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

29 सितंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अगले दिन यानी 30 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस तरह 29 सितंबर को दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 30 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

इसके बाद 1 अक्टूबर से मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार, 1 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है. 2 अक्टूबर को भी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है. वहीं 3 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान दिया गया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितंबर को दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी, 29 सितंबर को भी बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 30 सितंबर के बाद बारिश का दायरा सीमित रहने और 1 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.