'सरप्राइज के लिए तैयार रहिए...' अखिलेश यादव ने यूपी में 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल

समर्थ श्रीवास्तव

28 Sep 2026 (अपडेटेड: 28 Sep 2026, 04:23 PM)

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से कितने नेता उच्च सदन जाएंगे, इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि 'कुछ सरप्राइज के लिए तैयार रहिए'.

UP Tak
Google CTA

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से कितने नेता उच्च सदन जाएंगे, इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि 'कुछ सरप्राइज के लिए तैयार रहिए'. सपा प्रमुख क्या सरप्राइज देंगे, ये अभी सामने आना बाकी है. लेकिन अगर नंबर की बात की जाए तो यूपी विधानसभा में विधायकों की संख्या सबसे ज्यादा  भारतीय जनता पार्टी के पास हैं. जिसके आधार पर बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. जानकारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 16 अक्टूबर को वोटों की गिनती के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें...

बीजेपी और सपा में दिखेगी कड़ी टक्कर

चुनाव आयोग के अनुसार, जिन 10 सीटों पर राज्य सभा चुनाव होने हैं, वहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. इससे पहले इन 10 सीटों में से आठ पर भाजपा, एक पर सपा और एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा था. अब मौजूदा विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला रहेगा.

यूपी विधानसभा में विधायकों का गणित

हाल ही में आगरा की फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद, 403 सदस्यों वाली यूपी विधानसभा में भाजपा गठबंधन के पास कुल 288 विधायक हैं. इसमें भाजपा के 255, अपना दल (सोनेलाल) के 13, रालोद के 9, सुभासपा के 6 और निषाद पार्टी के 5 विधायक शामिल हैं. वहीं, सपा और कांग्रेस गठबंधन के पास करीब 103 विधायक हैं, जिनमें सपा के पास 101 विधायक हैं.

निर्दलीय और अन्य विधायकों का गणित

यूपी विधानसभा में जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के पास 2 विधायक हैं. इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक भी सदन का हिस्सा हैं. इन तीन निर्दलीय विधायकों में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री मनोज कुमार पांडेय भी शामिल हैं. खास बात यह है कि ये तीनों नेता पहले सपा के टिकट पर ही चुनाव जीते थे, लेकिन पिछले राज्यसभा चुनाव के दौरान इन तीनों विधायकों कि सपा से दूरियां काफी गई थीं.

राज्यसभा चुनाव की क्या हैं तारीखें?

निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा की इन 10 सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी कर दी जाएगी. इसके बाद 6 अक्टूबर तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. 16 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने नगीना सीट पर... पिछले चुनाव में चंद्रशेखर की जीत पर मायावती ने ये क्या कह दिया!