रेलवे ने यूपी वालों को दी त्योहार स्पेशल ट्रेन की सौगात, गोरखपुर से इन बड़े शहरों से होकर गुजरेगी

अभय राठौर

28 Sep 2026 (अपडेटेड: 28 Sep 2026, 04:59 PM)

Festival Special Train: रेलवे ने दिल्ली से यूपी जाने वाले यात्रिओं को मेला स्पेशल ट्रेन की बड़ी सौगात दी है. आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से शकूरबस्ती के बीच ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर-शकूरबस्ती-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.

UP Tak
Google CTA

Festival Special Train: रेलवे ने दिल्ली से यूपी जाने वाले यात्रिओं को त्योहार स्पेशल ट्रेन की बड़ी सौगात दी है. आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से शकूरबस्ती के बीच ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर-शकूरबस्ती-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. गोरखपुर से यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. वहीं, शकूरबस्ती से गोरखपुर के लिए यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी. इस ट्रेन के चलने से त्योहार के दौरान गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

कब से कब तक चलेगी ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05101 गोरखपुर जंक्शन से हर रविवार को रवाना होगी. इसका संचालन 11 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक किया जाएगा, जिसमें यह कुल 8 ट्रिप फेरे लगाएगी. वापसी की यात्रा में गाड़ी संख्या 05102 शकूरबस्ती से हर सोमवार को चलेगी. यह ट्रेन 12 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी और यह भी कुल 8 ट्रिप पूरी करेगी.

गोरखपुर से शकूरबस्ती जाने का समय

गाड़ी संख्या 05101 गोरखपुर जंक्शन से शकूरबस्ती के लिए चलेगी. 

जाने का समय: यह ट्रेन हर रविवार को शाम 4:00 बजे (16:00 बजे) गोरखपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी. 
पहुंचने का समय: ट्रेन पूरी रात सफर करने के बाद अगने दिन सुबह 11:05 बजे अपनी मंजिल शकूरबस्ती पहुंचेगी.

रास्ते में यह ट्रेन आनंदनगर जंक्शन, सिद्धार्थ नगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी. 

शकूरबस्ती से गोरखपुर का समय

वापसी के सफर में गाड़ी संख्या 05102 शकूरबस्ती से गोरखपुर जंक्शन के लिए चलेगी. 

जाने का समय:यह ट्रेन हर सोमवार को दोपहर 1:15 बजे (13:15 बजे) शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी. 
पहुंचने का समय:ट्रेन पूरी रात सफर करने के बाद अगने दिन सुबह 8:30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी.

रास्ते में यह दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, सिद्धार्थ नगर और आनंदनगर जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव (रुकना) करेगी.