पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. IAS के पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल को लेकर लोग सवाल कर रहे थे कि आखिर अब वो आगे क्या करने वाली हैं. इस बीच दिव्या मित्तल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह राजनीति में उतरेंगी. दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक कदम को लेकर कहा कि उनका उद्देश्य केवल किसी एक राजनेता को बदलना नहीं है. वह राजनीति के तौर-तरीके को बदलने की बात कर रही हैं.
ADVERTISEMENT
फिलहाल दिव्या मित्तल ने किसी भी राजनीति पार्टी को ज्वाइन करने की बात नहीं कही है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उनकी कर्मभूमि है और राजनीतिक शुरुआत भी यहीं से होगी. इन सभी चर्चाओं के बीच एक चर्चा ये भी है आखिर दिव्या मित्तल के पति कौन हैं. दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह भी बड़े अधिकारी रह चुके हैं. लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने ने भी अपने पद से चौंका दिया था. आइए खबर में जानने की कोशिश करते हैं कि दिव्या मित्तल के पति कौन हैं?
कौन हैं गगनदीप सिंह
दिव्या मित्तल के पति का नाम गगनदीप सिंह है. उन्होंने साल 2022 में मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में जॉइंट डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था. गगनदीप सिंह की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मौजूदा वक्त में वह न्यूरोकेप नामक कंपनी में अल्गोरिथिमिक ट्रेडर के रूप में काम कर रहे हैं. पूर्व अधिकारी रहे गगनदीप सिंह ढिल्लों और उनकी पत्नी दिव्या मित्तल का सफर बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक रहा है. दोनों ने ही देश के शीर्ष संस्थानों- IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई की है.
सिविल सेवा में आने से पहले दोनों लंदन में लाखों रुपये के पैकेज वाली मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत थे. गगनदीप सिंह जहां 'सिटी ग्रुप' में अपनी सेवाएं दे रहे थे. वहीं दिव्या मित्तल 'जेपी मॉर्गन' में कार्यरत थीं. हालांकि विदेश में मन न लगने के कारण दोनों ने कॉर्पोरेट जगत की शानदार नौकरियां छोड़ीं और भारत लौटकर सिविल सेवा की राह चुनी.
भारत लौटने के बाद गगनदीप सिंह ढिल्लों ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर आईएएस का पद हासिल किया था. वहीं दिव्या मित्तल ने 2012 में अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल कर आईएएस का सफर तय किया.
ये भी पढ़ें: यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट
ADVERTISEMENT











