8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें अब सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं. आयोग की ओर से अलग-अलग शहरों में कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें की जा रही हैं, जहां वेतन और पेंशन बढ़ाने को लेकर कई मांगें सामने रखी गई हैं.
ADVERTISEMENT
अब आयोग अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगा. इसके बाद पेंशन और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर सरकार और कैबिनेट को फैसला लेना है. हालांकि, अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन फिटमेंट फैक्टर को लेकर सामने आई मांग से पेंशनर्स को संभावित बढ़ोतरी का एक अंदाजा जरूर मिल सकता है.
पेंशन बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर
7वें वेतन आयोग के तहत रिटायर्ड कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक पेंशन 9,000 रुपये प्रति माह है. अब पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी की मांग की जा रही है. हालांकि, वास्तव में पेंशन कितनी बढ़ेगी, यह पूरी तरह सरकार के फैसले और लागू होने वाले फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा.
नेशनल काउंसिल-जेसीएम (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने सरकार के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग रखी है. अगर सरकार इस मांग को स्वीकार करती है, तो मौजूदा पेंशन को 3.83 गुना करने के हिसाब से कैलकुलेशन होगा.
9 हजार की पेंशन हो सकती है 34,470 रुपये
अगर 9,000 रुपये की मौजूदा पेंशन पर 3.83 का फिटमेंट फैक्टर लगाया जाए तो यह बढ़कर 34,470 रुपये हो सकती है. इसी तरह 10,000 रुपये की पेंशन बढ़कर 38,300 रुपये हो सकती है. इससे मौजूदा पेंशन के मुकाबले काफी बड़ा अंतर देखने को मिलेगा.
20 हजार की पेंशन कितनी होगी?
अब 20,000 रुपये की मौजूदा पेंशन को इसी हिसाब से देखें. 3.83 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कैलकुलेशन करने पर यह रकम बढ़कर 76,600 रुपये हो सकती है.
20 हजार रुपये की पेंशन पाने वाले पेंशनर के लिए यह बढ़ोतरी बेहद बड़ी होगी. हालांकि, यह सिर्फ मांग के आधार पर किया गया अनुमान है और इसे अभी सरकार का अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता.
30 और 40 हजार की पेंशन का कैलकुलेशन
अगर किसी रिटायर्ड कर्मचारी को अभी 30,000 रुपये की पेंशन मिल रही है, तो 3.83 के हिसाब से यह बढ़कर 1,14,900 रुपये हो सकती है. वहीं, 40,000 रुपये की मौजूदा पेंशन पर यही कैलकुलेशन करने पर नई पेंशन 1,53,200 रुपये हो सकती है.
50 हजार की पेंशन कितनी हो सकती है?
अब सबसे बड़ी रकम यानी 50,000 रुपये की मौजूदा पेंशन को देखें. 3.83 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से कैलकुलेशन करने पर यह बढ़कर 1,91,500 रुपये हो सकती है. 50 हजार रुपये की पेंशन पाने वाले कर्मचारी के लिए संभावित नई पेंशन करीब 1.92 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.
एक बात समझना जरूरी है- ये आंकड़े 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग के आधार पर किए गए अनुमान हैं. 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट और सरकार के फैसले के बाद ही वास्तविक बढ़ोतरी स्पष्ट होगी.
ADVERTISEMENT











