UP PCS Officers Promotion News: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के 52 PCS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है. शासन ने 7 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया. इसके तहत अधिकारियों का ग्रेड पे 6600 रुपये से बढ़ाकर 7600 रुपये कर दिया गया है. अब इन अधिकारियों को लेवल-12 के वेतनमान का लाभ मिलेगा. इस फैसले से 2012, 2013 और 2014 बैच के PCS अधिकारियों को फायदा हुआ है. प्रमोशन का लाभ उन्हें उनके मौजूदा पद पर कार्यभार संभालने की तारीख से दिया जाएगा.
ADVERTISEMENT
इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
2012 बैच के सुशील प्रताप सिंह और रजनीश कुमार मिश्र को प्रमोशन मिला है. वहीं, 2013 बैच के हिमांशु कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव-I, जुबेर बेग, अमित कुमार भट्ट, ममता मालवीय, राहुल यादव, विनीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, रामजी मिश्र, शिव प्रताप शुक्ला, वंदना त्रिवेदी, त्रिभुवन, सृष्टि धवन, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूजा मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप, सलिल कुमार पटेल, रत्न प्रिया, मुहम्मद मोइनुल इस्लाम, अमिताभ यादव, माया शंकर यादव, गरिमा सिंह, राजेश कुमार-पंचम और अमित कुमार-II को भी चयन वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है.
यह भी पढ़ें- रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख
इन PCS अधिकारियों के नाम भी शामिल
प्रमोशन पाने वालों में 2014 बैच के अमिताभ रंजन श्रीवास्तव, दिनेश, गौरव श्रीवास्तव, सूर्य कान्त त्रिपाठी, शशि भूषण राय, दीपाली भार्गव, विनय कुमार सिंह-II, अभय कुमार पाण्डेय-II, अमित कुमार, विवेक चतुर्वेदी, सुनील कुमार यादव, ज्योत्सना यादव, शिशिर कुमार, पूर्णिमा सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह-II, वंदिता श्रीवास्तव-II, प्रतिपाल चौहान, मीनू राणा, विकास कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव-II, महेंद्र पाल सिंह-II, प्रदीप कुमार-II, सुनीन्द्र सुधाकरन, प्रदीप वर्मा और ललित कुमार के नाम शामिल हैं.
लेवल-11 से लेवल-12 में हुआ प्रमोशन
शासन के आदेश के मुताबिक इन 52 अधिकारियों को 6600 रुपये ग्रेड पे वाले लेवल-11 से 7600 रुपये ग्रेड पे वाले लेवल-12 में प्रमोट किया गया है. ये अधिकारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विभागों में तैनात हैं. इनमें अपर जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, सचिव, उप निदेशक समेत अन्य पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं. प्रमोशन से संबंधित आदेश की जानकारी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई है.
यह भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की ऊंचाहार सीट पर पेंच, अखिलेश यादव को याद दिलाया पुराना 'वादा'
ADVERTISEMENT











