UP Weather: यूपी के इन 24 जिलों में 14 अगस्त को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने बताया कल कहां-कहां गिर सकती है बिजली

यूपी तक

13 Aug 2026 (अपडेटेड: 13 Aug 2026, 06:58 PM)

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश और 61 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 61 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का कड़ा अलर्ट भी जारी किया है. कल पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई जगहों पर झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें...

ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कल आपके जिले में मौसम कैसा रहने वाला है और आपको क्या सावधानियां बरतनी हैं.

पूर्वी और पश्चिमी यूपी का हाल

कल यानी 14 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून ज्यादा मेहरबान रहेगा और यहां कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने दोनों ही क्षेत्रों (पूर्वी और पश्चिमी यूपी) में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

इन 24 जिलों में भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इनमें कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इसके आस-पास के इलाके शामिल हैं.

इन 61 जिलों में रहेगा बिजली गिरने का खतरा

भारी बारिश के साथ-साथ कई जिलों में तेज गरज और आकाशीय बिजली का भी काफी ज्यादा खतरा है. मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है.

किसानों के लिए जरूरी सावधानी

मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए किसान भाइयों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खराब मौसम, तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान किसान अपने खेतों में काम करने बिल्कुल न जाएं. अगर आप खेत में हैं और मौसम बिगड़ जाए, तो तुरंत किसी सुरक्षित पक्के मकान में चले जाएं. भूलकर भी किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों.

आम जनता रखें ये खास ध्यान

आम लोगों को भी तेज बारिश के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर कोई बहुत जरूरी काम न हो, तो यात्रा करने से बचें. सफर के दौरान अगर मौसम खराब होता है, तो किसी सुरक्षित जगह पर रुक जाएं. आकाशीय बिजली से बचने के लिए खिड़कियों, दरवाजों और धातु की चीजों से दूर रहें. सुरक्षित रहें और मौसम विभाग की जानकारी पर नजर बनाए रखें.