रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी में 26 से 31 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त सरकारी बसें, चालक समेत इन सभी लोगों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

अभय राठौर

13 Aug 2026 (अपडेटेड: 13 Aug 2026, 05:10 PM)

Raksha Bandhan special buses: रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खास तैयारी की है. प्रदेश की सरकार इस अवसर पर पूर्वी यूपी में 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलाएगी.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

Raksha Bandhan special buses: रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने खास तैयारी की है. 28 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. प्रदेश की सरकार इस अवसर पर पूर्वी यूपी में 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलाएगी.

यह भी पढ़ें...

इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर यूपी के अन्य शहरों में भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी. सरकार की प्राथमिकता है कि रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही बसों के संचालन की जानकारी यात्रियों को देने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा.

दिल्ली से पूर्वी यूपी तक बसें

परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली से पूर्वी यूपी जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर लखनऊ, कानपुर और अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी ज्यादा बसें चलाई जाएंगी. बसों की उपलब्धता और यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रखी जाएगी.

कर्मचारियों की छुट्टियां की गईं रद्द

त्योहार के दौरान बस सेवाओं में कोई कमी न आए, इसके लिए अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. केवल बहुत ही विशेष परिस्थिति में छुट्टी मिलेगी. सभी कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर पहले से तैयार करके नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा. इसके साथ ही जिन रास्तों पर बसें चलेंगी उन रास्तों की चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं.

चालक और परिचालकों को मिलेगा इनाम

छह दिन (26 से 31 अगस्त) की अवधि में 1800 किलोमीटर तक बस चलाने वाले चालकों और परिचालकों को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि (इनाम) दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि तभी मिलेगी, जब छह दिनों की अवधि में बसों का लोड फैक्टर 64% से अधिक रहेगा.

संविदा (ठेके) पर काम करने वाले चालकों और परिचालकों को 1800 किलोमीटर से ज्यादा बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त रुपए दिए जाएंगे.

डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में छहों दिन उपस्थित रहने वाले तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपए एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा.

इसके साथ ही चिन्हित बस स्टेशनों पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के लिए भी प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है. इसके लिए 5000 रुपए प्रति बस स्टेशन की दर से कुल 90 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है.

यह भी पढ़ें: यूपी में महिलाओं को सरकार देगी 50000 रुपये? चुनाव से पहले ₹20 हजार और फिर 3 किस्तों में आ सकते हैं ₹10000-₹10000