गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे तीन राज्यों को आपस में करेगा कनेक्ट, सीएम योगी ने बताया किन-किन जिलों की बदलेगी तस्वीर

यूपी तक

• 05:00 PM • 30 Jun 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रस्तावित गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर रामपुर से होकर गुजरेगा. यह कॉरिडोर आगे गोरखपुर को सिलीगुड़ी और शामली को पानीपत से जोड़ने की दिशा में विकसित होगा.

UP Tak
Google CTA

UP New Corridor: उत्तर प्रदेश में रफ्तार पकड़ते इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा दावा किया है. सीएम योगी ने एलान किया है कि राज्य में बनने जा रहा गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर रामपुर जिले से होकर गुजरेगा. इस नए एक्सप्रेसवे के बनने से न सिर्फ पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश की दूरी कम होगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे.

यह भी पढ़ें...

एक्सप्रेसवे सिर्फ उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहने वाला है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह कॉरिडोर आगे चलकर गोरखपुर से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) को भी जोड़ेगा. वहीं दूसरी तरफ शामली को हरियाणा के पानीपत से कनेक्ट किया जाएगा. यानी अब यूपी के रास्ते हरियाणा से लेकर बंगाल तक का सफर बेहद आसान होने जा रहा है.

'गति ही प्रगति का आधार है' - सीएम योगी

रामपुर में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा कि जब रास्तों में रफ्तार होती है, तभी देश और प्रदेश तरक्की करता है.

अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है, उसमें गति है तो वह गति ही अर्थव्यवस्था की प्रगति का, समृद्धि का कारण बनता है. आम नागरिक के जीवन में वही संतुष्टि का कारण भी बनता है. उनकी प्रगति का वही कारण भी बनता है.

 

- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश)

डबल इंजन सरकार का फोकस

सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि आज यूपी में जो सड़कों का जाल बिछ रहा है, वह डबल इंजन सरकार की नीतियों का नतीजा है. उन्होंने रामपुर के लोगों को याद दिलाया कि कैसे इलाके में फोरलेन कनेक्टिविटी को पहले ही बेहतर किया जा चुका है और अब बारी इससे भी बड़े प्रोजेक्ट की है.

इस नए प्रोजेक्ट से होने वाले फायदों को आप इस तरह समझ सकते हैं...

  • इकोनॉमिक कॉरिडोर रामपुर से गुजरने के कारण यहां नए उद्योग और लॉजिस्टिक हब बनने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.
  • तीन राज्य आपस में कनेक्ट होंगे. हरियाणा (पानीपत), उत्तर प्रदेश (शामली-रामपुर-गोरखपुर) और पश्चिम बंगाल (सिलीगुड़ी) आपस में सीधे जुड़ जाएंगे.
  • इस कॉरिडोर के पूरी तरह तैयार होने के बाद यूपी से बंगाल और हरियाणा का सफर घंटों कम हो जाएगा.

भाषण के आखिर में मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले समय में विकास की  प्रक्रिया और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी, जिससे आम जनता का जीवन और बेहतर होगा.