कल बुलंदशहर से पकड़ा गया स्वतंत्र भारद्वाज अब हुआ गिरफ्तार, आज पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

यूपी तक

• 02:00 PM • 05 Sep 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जून को 14 साल की नाबालिग लड़की के पिता के साथ मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा था.

Swatantra Bhardwaj Arrested

Swatantra Bhardwaj Arrested News

Google CTA

Swatantra Bhardwaj Arrest News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जून को 14 साल की नाबालिग लड़की के पिता के साथ मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा था. गिरफ्तारी के बाद अब स्वतंत्र भारद्वाज को आज दोपहर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले पुलिस ने उसे बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के धमेड़ा नारा गांव से हिरासत में लिया था.

यह भी पढ़ें...

कल बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की टीम ने कल बुलंदशहर पहुंचकर स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया था. उसके साथ पवन नाम के एक युवक को भी पुलिस अपने साथ ले गई थी. इसके बाद अब स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है. कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रिमांड की मांग कर सकती है.

वायरल पॉडकास्ट क्लिप के बाद बढ़ी कार्रवाई

स्वतंत्र भारद्वाज पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नाबालिग लड़की के पिता के साथ मारपीट करने का आरोप है. इस मामले में उसका एक पॉडकास्ट क्लिप सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. क्लिप में वह छात्रा के पिता के साथ मारपीट करने और उसका सिर फोड़ने जैसी बातें करता नजर आया था. वह यह भी दावा करता सुनाई दिया कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. हालांकि, वायरल क्लिप में किए गए दावों की पुष्टि जांच के जरिए होना बाकी है.

पुरानी FIR में SC-ST एक्ट की धाराएं भी जुड़ीं

मामले में नाबालिग के पिता की शिकायत के आधार पर पहले से FIR दर्ज है. पुलिस ने इस FIR में SC-ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं. इसके अलावा नाबालिग की ओर से ऑनलाइन धमकियां मिलने की शिकायत भी पुलिस को दी गई थी, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज का नाम शामिल बताया गया है. अब गिरफ्तारी के बाद आज होने वाली पटियाला हाउस कोर्ट की पेशी अहम होगी, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेगी.