25 New E Buses in Noida: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. इन इलाकों में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए जल्द ही 25 नई ई-बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा. वर्तमान में इन तीनों क्षेत्रों में 100 ई-बसें पहले से ही चल रही हैं, जिन्हें यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. बढ़ती मांग को देखते हुए अब नए रूटों का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सेक्टरों और गांवों को इस सस्ती बस सेवा से जोड़ा जा सके.
ADVERTISEMENT
सड़कों पर दौड़ रहीं 100 ई-बसें
इन तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में 15 जून 2026 से कुल 100 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था. इनमें से 50 बसें नोएडा में, 25 ग्रेटर नोएडा में और 25 बसें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलाई जा रही हैं.
बढ़ रही है मुसाफिरों की संख्या
ई-बसों में सफर करने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है. जुलाई महीने में इन बसों से करीब 1.50 लाख यात्रियों ने सफर किया था. वहीं, अगस्त के महीने में यह आंकड़ा बढ़कर 3.40 लाख तक पहुंच गया. यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बसों से होने वाली कमाई में भी करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है.
फिलहाल इन 5 रूटों पर सेवा
नोएडा क्षेत्र में अभी पांच प्रमुख रूटों पर ई-बसें अपनी सेवा दे रही हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए ये बसें निम्नलिखित मार्गों पर चल रही हैं.
- बॉटेनिकल गार्डन से परीचौक
- बॉटेनिकल गार्डन से जेवर एयरपोर्ट
- बॉटेनिकल गार्डन से सूरजपुर
- बॉटेनिकल गार्डन से गाजियाबाद
- बॉटेनिकल गार्डन से आनंद विहार बस स्टेशन
ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे नए रूट
प्राधिकरण के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों से बसों की संख्या बढ़ाने और नए रूट शुरू करने की मांग आ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए 25 अतिरिक्त बसों को शामिल करने की योजना बनाई गई है. यात्री अपनी शिकायत और सुझाव दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2877 पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घर बैठकर होगा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, इस ऐप से कुछ मिनटों का है ये काम! जानें पूरी प्रक्रिया
ADVERTISEMENT











