New Delhi Aligarh EMU Train: भारतीय रेलवे ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू ट्रेन को विस्तार दिया है. आगामी 5 नवंबर 2026 से लेकर 11 नवंबर 2026 तक यह ट्रेन दिल्ली से अलीगढ़ तक जाएगी. इस बीच यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी. रेलवे ने यह विशेष सुविधा त्योहार के समय स्टेशन पर होनी वाली भीड़ को देखकर लिया है. अब दीवाली पर दिल्ली से घर जाने के लिए यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT
कब से कब तक चलेगी ट्रेन
नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू ट्रेन 5 नवंबर 2026 से लेकर 14 नवंबर 2026 तक दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए अलीगढ़ स्टेशन तक जाएगी. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस विस्तारित रूट पर यह ट्रेन दोनों तरफ से कुल 10-10 फेरे लगाएगी.
नई दिल्ली से अलीगढ़ का समय
ट्रेन नंबर 64426 नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 09:55 बजे से अपनी यात्रा शुरू करेगी. इसके बाद यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और वहां 10 मिनट रुकने के बाद 10:55 बजे आगे के लिए रवाना होगी. रास्ते के सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंच जाएगी.
अलीगढ़ से नई दिल्ली का समय
अलीगढ़ से वापस दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 64429 अलीगढ़ जंक्शन से दोपहर 1:30 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी. यह ट्रेन शाम 4:10 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और शाम 4:30 बजे यह गाजियाबाद से आगे के लिए बढ़ेगी. इसके बाद यह ट्रेन शाम 5:20 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
प्रमुख स्टेशन जहां रुकेगी ट्रेन
नई दिल्ली से अलीगढ़ के सफर के दौरान यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इन प्रमुख स्टेशनों में गाजियाबाद, मारीपत, दादरी, बोराकी हॉल्ट, अजायबपुर, दनकौर, वयेर, चोला, गंगरौल हॉल्ट, सिकंदरपुर, खुर्जा जंक्शन, कमालपुर, दनवर, सोमना, कुलवा और मेहरावल स्टेशन शामिल हैं. दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेन इन सभी स्टेशनों पर रुकेगी.
| 64426 New Delhi - Ghaziabad | Station | 64429 Ghaziabad - New Delhi | |||
|---|---|---|---|---|---|
| Arrival | Departure | Name | Code | Arrival | Departure |
| ----- | 09:55 | New Delhi | NDLS | 17:20 | ----- |
| No Change | |||||
| 10:45 | 10:55 | Ghaziabad | GZB | 16:10 | 16:30 |
| 11:20 | 11:21 | Maripat | MIU | 15:12 | 15:13 |
| 11:26 | 11:27 | Dadri | DER | 15:01 | 15:02 |
| 11:31 | 11:32 | Boraki Halt | BRKY | 14:55 | 14:56 |
| 11:37 | 11:38 | Ajaibpur | AJR | 14:50 | 14:51 |
| 11:45 | 11:46 | Dankaur | DKDE | 14:42 | 14:43 |
| 11:53 | 11:54 | Wair | WAIR | 14:34 | 14:35 |
| 11:59 | 12:00 | Chola | CHL | 14:28 | 14:29 |
| 12:04 | 12:05 | Gangraul Halt | GNRL | 14:23 | 14:24 |
| 12:09 | 12:10 | Sikandarpur | SKQ | 14:18 | 14:19 |
| 12:15 | 12:16 | Khurja Jn | KRJ | 14:12 | 14:13 |
| 12:21 | 12:22 | Kamalpur | KAMP | 14:05 | 14:06 |
| 12:26 | 12:27 | Danwar | DAR | 14:00 | 14:01 |
| 12:35 | 12:36 | Somna | SOM | 13:51 | 13:52 |
| 12:44 | 12:45 | Kulwa | KLA | 13:42 | 13:43 |
| 12:50 | 12:51 | Mahrawal | MWUE | 13:36 | 13:37 |
| 13:00 | ----- | Aligarh Jn | ALJN | ----- | 13:30 |
यह भी पढ़ें: ब्राह्मण या कुर्मी, कानपुर देहात की सिकंदरा में किसे टिकट देंगे अखिलेश यादव?
ADVERTISEMENT











