नोएडा सेक्टर-22 में मौजूद पिज्जा हंट का पिज्जा आपने खाया है तो अब नहीं खाएंगे, इसका मालिक मुजम्मिल करता था घटिया हरकत

भूपेंद्र चौधरी

• 11:56 AM • 11 May 2026

UP News: अभी तक आपने रोटी बनाते समय थूकने के कई मामले सुने होंगे. वीडियो भी देखी होंगी. ये मामले लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. इसी बीच अब नोएडा से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Noida, Noida news, Noida viral news, Noida viral video, up news, नोएडा

UP News

Google CTA

UP News:  अभी तक आपने रोटी बनाते समय थूकने के कई मामले सुने होंगे. वीडियो भी देखी होंगी. ये मामले लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. इसी बीच अब नोएडा से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां आरोप लगा है कि पिज्जा बेस जब तैयार किया जा रहा था तो उसपर भी थूका जा रहा था. मामले का कथित वीडियो भी सामने आया है. जानिए पूरा मामला. 

यह भी पढ़ें...

नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान संचालक पर आरोप लगा है कि उसने पिज्जा पर थूका और फिर पिज्जा तैयार किया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. हिंदू संगठनों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. 

पिज्जा हंट नाम की दुकान का मामला

बताया जा रहा है कि मुजम्मिल नाम का युवक चौड़ा गांव में पिज्जा हंट नाम से दुकान संचालित करता था. हिंदू संगठनों ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि युवक पिज्जा बेस तैयार करते समय उस पर थूक रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिला.

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक मुजम्मिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी से भी पूछताछ कर रही है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.