यूपी में 10 IPS अफसर होंगे रिटायर, इस महीने कई बड़े पदों पर बदलाव के संकेत

आशीष श्रीवास्तव

03 Aug 2026 (अपडेटेड: 03 Aug 2026, 08:58 AM)

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में इसी महीने एक साथ 10 आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से बड़े प्रशासनिक बदलाव की स्थिति बन सकती है.

UP Police IPS Retirement

UP Police IPS Retirement News

Google CTA

UP Police IPS Retirement: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में इसी महीने एक साथ 10 आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से बड़े प्रशासनिक बदलाव की स्थिति बन सकती है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी अधिकारी अपनी निर्धारित सेवा पूरी करने के बाद रिटायर होंगे. अधिकारियों के सेवामुक्त होने के बाद विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. रिटायर होने वाले अधिकारियों में अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें...
क्रम IPS अधिकारी वर्तमान पद
1 मुथा अशोक जैन डीजी फायर
2 रवि जोसेफ लक्कू बीपीआरडी
3 डॉ. अखिलेश कुमार निगम सीआईडी
4 राशिद खान डीआईजी यूपी-112
5 आलोक प्रियदर्शी एडिशनल पुलिस कमिश्नर, वाराणसी
6 सुनीता सिंह डीआईजी, पीएसी मुख्यालय
7 कमलेश कुमार दीक्षित डीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट
8 अरविंद मिश्रा एसपी, ईओडब्ल्यू
9 हरी गोविंद एसपी, ट्रेनिंग मुख्यालय
10 राम नयन सिंह एसपी, 49वीं वाहिनी पीएसी

इन बड़े अधिकारियों की भी होगी विदाई

इस सूची में डीजी फायर के पद पर तैनात मुथा अशोक जैन, भारत सरकार के बीपीआरडी में तैनात रवि जोसेफ लक्कू और सीआईडी में तैनात डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं. इसके अलावा यूपी-112 के डीआईजी राशिद खान, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (डीआईजी) आलोक प्रियदर्शी और पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह भी इसी महीने सेवामुक्त होने जा रही हैं.

इन अधिकारियों के नाम भी सूची में

सेवानिवृत्त होने वाले अन्य अधिकारियों में लखनऊ कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के एसपी अरविंद मिश्रा, ट्रेनिंग मुख्यालय के एसपी हरी गोविंद और 49वीं वाहिनी पीएसी के एसपी राम नयन सिंह का नाम शामिल है. एक ही महीने में 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के रिटायर होने से यूपी पुलिस के कई स्तरों पर प्रशासनिक बदलाव की संभावना है. हालांकि, नई तैनाती और जिम्मेदारियों को लेकर आगे विभागीय स्तर पर फैसला लिया जाएगा.