उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस बदलाव में राज्य के 14 जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि हटाए गए 14 जिलाधिकारियों में से केवल 5 को ही दोबारा किसी दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है. जबकि 9 अधिकारियों को शासन तथा अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
ADVERTISEMENT
वहीं शासन स्तर पर कार्यरत 5 विशेष सचिवों को जिलों की कमान देकर नया डीएम बनाया गया है. इसके अलावा 4 अन्य अधिकारियों को भी जिलों में जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. तबादला सूची में मुरादाबाद, कानपुर नगर, हरदोई, अमेठी, कुशीनगर, पीलीभीत, बलिया और बागपत जैसे कई महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं.
एक जिले से दूसरे जिले भेजे गए 5 जिलाधिकारी
तबादला सूची के अनुसार, 5 ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें एक जिले के डीएम पद से हटाकर सीधे दूसरे जिले का डीएम बनाया गया है.
अनुनय झा: डीएम हरदोई से डीएम मुरादाबाद
संजय चौहान: डीएम अमेठी से डीएम कुशीनगर
महेंद्र सिंह तंवर: डीएम कुशीनगर से डीएम, कानपुर नगर
आलोक कुमार: डीएम संतकबीरनगर से डीएम पीलीभीत
ज्ञानेंद्र सिंह: डीएम पीलीभीत से डीएम बलिया
9 पूर्व डीएम जिन्हें जिलों से हटाकर मिलीं अन्य जिम्मेदारियां
14 पुराने जिलाधिकारियों में से 9 अधिकारियों को इस बार किसी जिले का डीएम नहीं बनाया गया है. उन्हें शासन, निगम और अन्य विभागों में तैनात किया गया है.
गजल भारद्वाज: डीएम, महोबा - अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), इन्वेस्ट यूपी
जसजीत कौर: डीएम, बिजनौर - प्रबंध निदेशक (MD), उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन
जितेंद्र प्रताप सिंह: डीएम, कानपुर नगर - निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
अस्मिता लाल: डीएम, बागपत - विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं निदेशक/एमडी, पिछड़ा वर्ग कल्याण
अभिषेक गोयल: डीएम, हमीरपुर - विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग
मंगला प्रसाद सिंह: डीएम, बलिया - प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड
अरविंद सिंह: डीएम, एटा - विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग
राजेंद्र पेंसिया: डीएम, मुरादाबाद - विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार
अतुल वत्स: डीएम, हाथरस - विशेष सचिव, राजस्व विभाग
विशेष सचिव स्तर से जिलाधिकारी बने 5 अधिकारी
शासन में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत 5 अधिकारियों को जिलों में नया जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है.
राहुल पाण्डेय: विशेष सचिव, राज्य कर - डीएम, हरदोई
प्रभास कुमार: विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त एमडी, यूपी जल निगम (ग्रामीण) - डीएम, महोबा
उमेश प्रताप सिंह: विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा निदेशक/एमडी, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम - डीएम, बिजनौर
सत्य प्रकाश पटेल: विशेष सचिव, नगर विकास - डीएम, हाथरस
अशोक कुमार: विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास तथा विशेष सचिव, कारागार प्रशासन - डीएम, हमीरपुर
विकास प्राधिकरण व अन्य पदों से डीएम बने 4 अधिकारी
एम. अरुन्मोली: उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा - डीएम, एटा
अनुज मलिक: मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) - डीएम, संतकबीरनगर
शशांक चौधरी: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी एवं यूपीडा - डीएम, अमेठी
दिव्यांशू पटेल: नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद - डीएम, बागपत
सूची में शामिल अन्य 11 IAS अधिकारियों की नई तैनातियां
तबादला सूची में शामिल अन्य 11 अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
हिमांशु कौशिक: प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन - नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद
विजय कुमार सिंह: मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), देवरिया - मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मिर्जापुर
संतोष बहादुर सिंह: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर - मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मैनपुरी
विशाल कुमार: सीडीओ, मिर्जापुर - मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), गीडा (गोरखपुर)
विजय कुमार: विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा जीएम, यूपी डेस्को - उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा
शैलेन्द्र भाटिया: एसीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) - एसीईओ, यूपीडा
नितिन मदान: एडीएम (प्रशासन), रामपुर - एसीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा)
नेहा बंधु: सीडीओ, मैनपुरी - अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन
अमनदीप डूली: अपर आयुक्त, मनरेगा - नियंत्रक, विधिक बाट-माप
निधि श्रीवास्तव: विशेष सचिव, उच्च शिक्षा - विशेष सचिव, राज्य कर
चन्द्र शेखर: विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन - विशेष सचिव, परती भूमि विकास (अतिरिक्त प्रभार)
ADVERTISEMENT











