UP Weather: यूपी में 22 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

यूपी तक

• 06:39 PM • 21 Sep 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, कल 22 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम साफ और शुष्क रहने वाला है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, कल 22 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम साफ और शुष्क रहने वाला है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक किसी भी हिस्से में कल बारिश की कोई संभावना नहीं है. कल यूपी में तेज धूप निकलेगी जिससे उमस भरी गर्मी का एहसास हो सकता है. 

यह भी पढ़ें...

पूरे यूपी में मौसम रहेगा साफ

22 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने कल के लिए राज्य के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है. 

आने वाले दिनों में होगी बारिश

भले ही 22 सितंबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 23 सितंबर से मौसम फिर से करवट बदल लेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 सितंबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके बाद, 24 से 27 सितंबर के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है

तापमान में आएगी भारी गिरावट

अगले दो दिनों तक यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. तापमान गिरने से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: यूपी में होमगार्ड भर्ती के अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की हुई हत्या? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बदल गई मौत की पूरी कहानी