आगरा से पलवल के बीच चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

अभय राठौर

21 Sep 2026 (अपडेटेड: 21 Sep 2026, 04:14 PM)

MEMU Special Train: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट जंक्शन से पलवल के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चला रहा है. यह स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक इस रूट पर चलेगी.

UP Tak
Google CTA

MEMU Special Train: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट जंक्शन से पलवल के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चला रहा है. यह स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक इस रूट पर चलेगी. जानकारी के लिए बता दें मेमू में सारे जनरल क्लास के डिब्बे होते हैं, जिससे यात्रियों को सफर करने के लिए पहले से टिकट को रिजर्व करने की जरूरत नहीं होती है. अब इस ट्रेन के चलने से मथुरा, कोसी कलां और पलवल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें...

आगरा कैंट से पलवल का समय

ट्रेन नंबर 01941 आगरा कैंट जंक्शन से सुबह 6:30 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी. यह ट्रेन रुनकता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसी कलां और होडल स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 9:45 बजे पलवल पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन पर सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी और करीब 5 मिनट रुकने के बाद 7:50 बजे अपना आगे का सफर शुरू कर देगी.

पलवल से आगरा कैंट का समय

वापसी में यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 01942) पलवल स्टेशन से सुबह 10:00 बजे चलेगी. यह ट्रेन होडल, कोसी कलां, छाता, मथुरा जंक्शन, बाद और रुनकता होते हुए दोपहर 1:00 बजे आगरा कैंट जंक्शन पहुंचेगी. वापसी के दौरान इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर पहुंचने का समय सुबह 11:30 बजे रहेगा और यह 11:35 पर करीब 5 मिनट रुककर अपना आगे का सफर पूरी करेगी. 

इन मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

आगरा कैंट और पलवल के बीच चलने वाली यह मेमू स्पेशल ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह ट्रेन रुनकुटा, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसी कलां और होडल रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी. 

01941 (Arrival) 01941 (Departure) Station Name 01942 (Arrival) 01942 (Departure)
-- 06:30 AGRA CANTT JN. 13:00 --
06:52 06:53 RUNKUTA 12:20 12:21
07:22 07:30 BAAD 11:48 11:49
07:45 07:50 MATHURA JN. 11:30 11:35
08:20 08:22 CHHATA 10:56 10:58
08:32 08:34 KOSI KALAN 10:44 10:46
08:46 08:48 HODAL 10:30 10:32
09:45 -- PALWAL -- 10:00

बिना रिजर्वेशन होगा सफर

रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में पूरी तरह से जनरल क्लास के डिब्बे लगाए गए हैं. जनरल डिब्बे होने के कारण यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए पहले से कोई रिजर्वेशन करने की जरूरत नहीं है. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में अचानक बिगड़ जाए तबीयत तो क्या करें? स्टेशन आने का मत करना इंतजार, ये नंबर अभी कर लें नोट