यूपी में यहां बन रहा है 'प्लग एंड प्ले' औद्योगिक कॉरिडोर, 160 एकड़ जमीन पर लगेंगी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां!

अभय राठौर

• 01:38 PM • 21 Sep 2026

Plug and Play Industrial Corridor: उत्तर प्रदेश में लगातार तेज रफ्तार से औद्योगिक विकास हो रहा है. इसी क्रम में अब गीडा धुरियापार स्थित सेक्टर-6 में 160 एकड़ जमीन पर एक नया आधुनिक 'प्लग एंड प्ले' औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जाएगा.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

Plug and Play Industrial Corridor: उत्तर प्रदेश में लगातार तेज रफ्तार से औद्योगिक विकास हो रहा है. इसी क्रम में अब गीडा धुरियापार स्थित सेक्टर-6 में 160 एकड़ जमीन पर एक नया आधुनिक 'प्लग एंड प्ले' औद्योगिक कॉरिडोर बनाया जाएगा. यह बड़ा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत विकसित किया जा रहा है. इस प्लग एंड प्ले कॉरिडोर में उद्योग लगाने वाले कारोबारियों को पक्की सड़क, बिजली और पानी जैसी सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिलेगी, जिससे उद्यमियों को फैक्ट्रियां लगाने में आसानी होगी.   

यह भी पढ़ें...

भव्या योजना के तहत होगा निर्माण

केंद्र सरकार ने इसी साल मार्च 2026 में 'भारत औद्योगिक विकास योजना' (भव्या) को मंजूरी दी थी. इस योजना के तहत पूरे देश में 100 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हैं. उत्तर प्रदेश में भी ऐसे सात जगहों पर औद्योगिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है. अब इस शानदार योजना के तहत गीडा के धुरियापार में सेक्टर-6 में 160 एकड़ की जमीन पर इस कॉरिडोर को बनाया जाएगा.

उद्यमियों को मिलेगी सभी जरूरी सुविधाएं

इस प्लग एंड प्ले कॉरिडोर में कारोवारियों को कई जरूरी मूलभूत सुविधा भी दी जाएगी. गीडा के अधिकारियों के मुताबिक, औद्योगिक प्लॉट के साथ-साथ चौड़ी सड़कें, निर्बाध बिजली, पानी और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी.

इन सुविधाओं को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से फंड दिया जाएगा. इसका फायदा सीधे उद्यमियों को होगा. उन्हें शुरुआत में बुनियादी ढांचा तैयार करने में अपना ज्यादा समय और पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही गीडा में पहले से बन रहे प्लास्टिक पार्क को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है.

संशोधन के बाद शुरू होगा निर्माण

गीडा प्रशासन ने इस अहम प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है. गीडा के एसीईओ रामप्रकाश ने बताया है कि 'कारिडोर में सड़क, बिजली, पानी समेत सभी जरूरी सुविधाएं केंद्र सरकार के फंड से विकसित की जाएंगी. डीपीआर में कुछ संशोधन के लिए कहा गया है. संशोधन के बाद सिविल वर्क कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्लग एंड प्ले व्यवस्था से उद्यमियों को तैयार आधारभूत ढांचा मिलने से औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने में सुविधा होगी.'

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में चलेंगी 225 नई ई-बसें, बस स्टॉप के लिए सर्वे का काम हुआ शुरू