Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सोमवार को प्रयागराज जिला कोर्ट में पेश किया गया. साल 2023 में करेली थाने में दर्ज मारपीट और रंगदारी के मामले में अली अहमद और अतीक के लिए काम करने वाले आशाद कालिया को कोर्ट लाया गया था. दोनों की पेशी के दौरान जिला कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा.
ADVERTISEMENT
अली अहमद को झांसी जेल से, जबकि आशाद कालिया को कासगंज जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया. कोर्ट में दोनों के बयान दर्ज किए गए. कई घंटे तक चली कार्यवाही के बाद दोनों को अलग-अलग जेलों के लिए रवाना कर दिया गया.
अली की पेशी के दौरान भाई अहजम के काफिले की चेकिंग
अली अहमद की कोर्ट में पेशी के दौरान उसका भाई अहजम अहमद भी प्रयागराज पहुंचा था. वह काफिले में शामिल होने के लिए आया था. कौशाम्बी के सैनी में पुलिस ने अहजम अहमद की गाड़ी समेत काफिले में शामिल वाहनों को रोककर चेकिंग की. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद काफिले को आगे जाने दिया. चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की गई.
जिला कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात
अली अहमद की पेशी को देखते हुए प्रयागराज जिला कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही. पेशी के बाद अली अहमद को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर से बाहर निकाला गया.
अली अहमद वर्तमान में झांसी जेल में बंद है, जबकि आशाद कालिया कासगंज जेल में निरुद्ध है. दोनों को साल 2023 में करेली थाने में दर्ज मारपीट और रंगदारी के मुकदमे में पेश किया गया था. कई घंटे की सुनवाई के बाद दोनों को संबंधित जेलों के लिए रवाना कर दिया गया.
ADVERTISEMENT











