UP 18 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. तबादला सूची में 2013 से लेकर 2018 बैच के अधिकारियों के साथ एसपीएस कैडर के अधिकारी भी शामिल हैं. कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, CID, EOW, ATS, PAC और क्षेत्रीय अभिसूचना जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं.
ADVERTISEMENT
तबादला सूची में डॉ. सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सेनानायक, 01 वाहिनी SSF, लखनऊ भेजा गया है. संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.
समीर सौरभ का भी हुआ तबादला
समीर सौरभ को पुलिस अधीक्षक, CID, लखनऊ से सेनानायक, 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर बनाया गया है. आशुतोष त्रिवेदी को पुलिस अधीक्षक, APTC, सीतापुर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या भेजा गया है. आनंद कुमार-II को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली से पुलिस अधीक्षक, CID, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है.
संजय राय को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या से पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ बनाया गया है. शशि शेखर सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, ATS, लखनऊ से सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर भेजा गया है. वंशराज सिंह यादव को CID मुख्यालय, लखनऊ से सेनानायक, 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है.
राजकुमार को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है. प्रीतिबाला गुप्ता की तैनाती पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, ATS, लखनऊ के पद पर ही दिखाई गई है. कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ भेजा गया है.
देवेश कुमार शर्मा का यूपीपीसीएल मुख्यालय से ट्रांसफर
देवेश कुमार शर्मा को यूपीपीसीएल मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है. राहुल मिठास को तकनीकी सेवाएं, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है. डॉ. कृष्ण गोपाल को 05वीं वाहिनी SSF, सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक, PTC, मुरादाबाद भेजा गया है.
शोएब इकबाल को ACO मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है. पवित्र मोहन त्रिपाठी को EOW मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, RTC, चुनार, मिर्जापुर भेजा गया है. आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.
महेश सिंह अत्री को PTS, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली भेजा गया है. इस तरह तबादला सूची में कुल 18 अधिकारियों के नाम हैं और उन्हें अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
ADVERTISEMENT











