UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की. यूपी में 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के कारण इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है.
ADVERTISEMENT
इन 11 सीटों में 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. आयोग के मुताबिक, यूपी की सभी संबंधित सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा. मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी. चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.
यूपी की किन सीटों पर होगा चुनाव?
आयोग की ओर से जारी सूची के मुताबिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में ये सीटें शामिल हैं-
- लखनऊ डिवीजन स्नातक - एर. अवनीश कुमार सिंह
- वाराणसी डिवीजन स्नातक - आशुतोष सिन्हा
- आगरा डिवीजन स्नातक - डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’
- मेरठ डिवीजन स्नातक - दिनेश कुमार गोयल
- इलाहाबाद-झांसी डिवीजन स्नातक - डॉ. मान सिंह यादव
वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में -
- लखनऊ डिवीजन शिक्षक - उमेश द्विवेदी
- वाराणसी डिवीजन शिक्षक - लाल बिहारे यादव
- आगरा डिवीजन शिक्षक - डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन वाले)
- मेरठ डिवीजन शिक्षक - श्रीचंद शर्मा
- बरेली-मुरादाबाद डिवीजन शिक्षक - हरि सिंह ढिल्लो
- गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन शिक्षक - ध्रुव कुमार त्रिपाठी
29 सितंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
चुनाव के लिए 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.
इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
ADVERTISEMENT











