UP Weather Update: यूपी के 75 जिलों में बारिश को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, 4 जुलाई को इन 45 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी

आशुतोष चौबे

• 02:33 PM • 03 Aug 2026

उत्तर प्रदेश में कल यानी 4 अगस्त 2026 को मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.

Uttar Pradesh Rain Alert

Uttar Pradesh Rain Alert

Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में कल यानी 4 अगस्त 2026 को मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. खास बात यह है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है. यानी कोई भी जिला पूरी तरह Dry यानी सूखा नहीं दिखाया गया है. वहीं, 45 जिलों में विशेष रूप से येलो अलर्ट रहेगा.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कल 4 अगस्त को पश्चिमी यूपी के संभागों में लगभग सभी स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना रहेगी. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. येलो अलर्ट वाले जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा), रामपुर, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली शामिल हैं.

पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कल 4 अगस्त को लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. येलो अलर्ट वाले जिलों में बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर और अमेठी शामिल हैं. इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी.

यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

4 अगस्त के पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना दिखाई गई है. यानी प्रदेश का कोई भी जिला पूरी तरह Dry यानी सूखा नहीं दिखाया गया है. हालांकि, सभी जगह बारिश की तीव्रता एक जैसी नहीं रहेगी. 45 जिलों में येलो अलर्ट है, जहां बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा गरज-चमक और बौछारों का दौर भी देखने को मिल सकता है. ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.

किसानों के लिए जरूरी सलाह

बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए. जिन इलाकों में तेज बारिश होती है, वहां खेतों में पानी जमा होने से फसलों को नुकसान हो सकता है. किसानों को खेतों में जरूरी काम मौसम की स्थिति को देखते हुए ही करने की सलाह दी जाती है. वहीं, गरज-चमक के दौरान खेतों में काम करने या खुले स्थान पर रहने से बचना बेहतर होगा. किसान स्थानीय स्तर पर मौसम विभाग के अपडेट पर भी नजर रखें, ताकि बारिश के अनुसार खेती से जुड़े काम की योजना बना सकें.

आम लोगों को भी बरतनी होगी ये सावधानियां

कल 4 अगस्त को बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए आम लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी. तेज बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें और जरूरी न होने पर खराब मौसम में यात्रा करने से परहेज करें. गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों में व्यापक बारिश की संभावना है, इसलिए लोगों को घर से निकलने से पहले अपने जिले का मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए.