बंगाल CM शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में अरेस्ट हुए राज सिंह को लेकर उसकी मां जामवंती ने रोते हुए अलग ही कहानी सुना दी

अनिल अकेला

• 03:19 PM • 11 May 2026

UP News: राज सिंह को अयोध्या से हिरासत में लिया गया है. अब राज सिंह की मां जामवंती सिंह सामने आई हैं और उन्होंने बेटे राज को लेकर अलग ही कहानी सुनाई है.

Raj Singh Ballia Arrest, Chandranath Rath Murder Case, Suvendu Adhikari PA Murder, Raj Singh alias Chandan Ballia, Kshatriya Mahasabha Ballia, Ballia News Today, Ayodhya Police Arrest

UP News

Google CTA

UP News: पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए यानी पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. ड्राइवर के साथ कार में जा रहे चंद्रनाथ रथ को गोलियां मार दी गई. इस हत्याकांड ने हड़कंप मचा कर रख दिया था. बता दें कि अब इस मामले में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बिहार और उत्तर प्रदेश से मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को गिरफ्तार किया गया.  

यह भी पढ़ें...

बता दें कि राज सिंह को यूपी के अयोध्या से हिरासत में लिया गया है. वह बलिया का रहने वाला है. कोलकाता पुलिस राज समेत तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल लेकर चली गई है.

अब राज सिंह की मां जामवंती सिंह सामने आई हैं और उन्होंने बेटे राज को लेकर अलग ही कहानी सुनाई है.

क्या बोली राज की मां?

राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने DIG आजमगढ़ रेंज को तहरीर दी है. राज की मां ने कहा, वह 9 मई 2026 की सुबह अयोध्या में थीं. सुबह 8:30 बजे बेटे राज सिंह के साथ दर्शन करने गई थी. आरोपी की मां का कहना है कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी ने होटल में खाना भी खाया था. उसके बाद वह सभी वापस बलिया जाने के लिए निकल रहे थे. तभी वहां 5 लोग अचानक आए और बेटे को पकड़ लिया. वह उसे कोतवाली ले आए. 

राज की मां ने ये सब कहा (वीडियो देखिए)

आरोपी की मां ने आगे बताया, 10 मई के दिन करीब 2 बजे बेटे राज सिंह को लेकर पुलिसकर्मी चले गए. फिर उसकी बक्सर से गिरफ्तारी दिखा दी और अब उसे बंगाल लेकर चले गए हैं. आरोपी राज की मां का आरोप है कि उनके बेटे को फंसाया गया है. वह मर्डर की साजिश का हिस्सा नहीं है. 

मीडिया के सामने राज की मां ने बताया कि वह एक नेता की शादी के लिए लखनऊ गए थे. साथ में वह, राज और उसके दोस्त भी शामिल थे. इसी दौरान वह लखनऊ से अयोध्या दर्शन करने के लिए चले गए थे. वहां अचानक 5 लोगों ने बेटे को पकड़ लिया.

राज सिंह उर्फ चंदन के बारे में जानिए

आपको बता दें कि राज सिंह बलिया की स्थानीय राजनीति और सामाजिक संगठनों में एक्टिव है. वह बलिया में क्षत्रिय महासभा का महासचिव बताया जा रहा है. उसके पिता का निधन हो चुका है. उसकी मां जामवंती सिंह बलिया डाकघर में काम करती हैं. बता दें कि राज सिंह का नाम साल 2020 में बलिया के चर्चित अंडा व्यवसायी हत्याकांड में भी आ चुका है और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है.