UP Weather: रक्षाबंधन के दिन यूपी में होने वाली है बारिश? मौसम विभाग ने 28 अगस्त का दे दिया अपडेट

यूपी तक

• 05:00 PM • 27 Aug 2026

UP Weather: 28 अगस्त को यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है. IMD ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार हैं.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने 28 अगस्त के मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन को मानसून की रफ्तार में हल्की नरमी देखने को मिलेगी. भारी से अत्यधिक भारी बारिश के अलर्ट के बाद अब 28 तारीख को प्रदेशवासियों को भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है.IMD के अनुसार 28 अगस्त को पूरे प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें...

28 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

संभाग में बारिश का दायरा काफी सिमट जाएगा. अधिकांश इलाकों में मौसम साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.जबकि कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी हिस्से की तुलना में पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधि थोड़ी अधिक रहेगी. संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.

किन-किन इलाकों में हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अगस्त की सुबह तक और उसके बाद के 24 घंटों के दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें गिर सकती हैं.

वहीं कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं. पश्चिमी यूपी के तराई और मैदानी जिलों में छिटपुट बादलों की आवाजाही के बीच केवल एक-दो स्थानों पर ही हल्की वर्षा हो सकती है.