UP Weather: आज यूपी के इन-इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी!

यूपी तक

• 06:00 AM • 27 Aug 2026

UP Weather: यूपी में 27 अगस्त को मानसून का मिला-जुला असर रहेगा. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी में बारिश के आसार हैं. जबकि पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. झांसी, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून का दोहरा अवतार देखने को मिल रहा है. प्रदेश के किसी हिस्से में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो रहा है तो कहीं लोग तेज धूप और चिपचिपी उमस से पसीना-पसीना हो रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 27 अगस्त को भी यूपी के अलग-अलग अंचलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह जुदा रहेगा. एक तरफ पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी के जिलों में मेघ मेहरबान रहेंगे तो दूसरी तरफ पश्चिमी और उत्तरी यूपी के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें...

क्यों बदल रहा है मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' और अमृतसर-नजीबाबाद-फतेहगढ़ से होकर गुजर रही मानसूनी ट्रफ लाइन की वजह से राज्य में बारिश के अलग-अलग पैच बन रहे हैं. इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, विंध्य और मध्य मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी. जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश की रफ्तार सुस्त रहने के आसार हैं.

इन जिलों में अलर्ट

27 अगस्त को प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में बादलों की तगड़ी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है. प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और आजमगढ़ में हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ-कानपुर समेत मध्य यूपी में गिरेंगी बौछारें

राजधानी लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली और फतेहपुर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की उम्मीद है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

पश्चिमी और तराई इलाकों में सताएगी पसीने वाली गर्मी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों और भाभर-तराई क्षेत्रों में इस दौरान बारिश सामान्य से कम रहने के आसार हैं. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. लेकिन तेज धूप और हवा में ज्यादा नमी के कारण तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. इससे लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी.

बुंदेलखंड, विंध्य और मध्य मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम पारा 31°C से 33°C के बीच रहेगा.वहीं पश्चिमी यूपी के जिलों में यह 33°C से 35°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है. प्रदेश भर में रात का तापमान 24°C से 28°C के बीच रहने से रातें सुहानी और ठंडी रहेंगी.

ये भी पढ़ें: MBBS और BDS इंटर्न्स को अब दोगुना से भी ज्यादा मिलेगा स्टाइपेंड, अब तक मिलते थे 12000 रुपये