कौन थीं हाथरस की रहने वालीं 23 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसेर छवि वार्ष्णेय, जिनकी MP में हुई दर्दनाक मौत?

राजेश सिंघल

• 11:03 AM • 26 Aug 2026

UP की फेमस YouTuber छवि वार्ष्णेय की मध्य प्रदेश के उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में उनकी मां की भी जान गई, जबकि 3 लोग घायल हैं.

Chavi Varshney

Chavi Varshney

Google CTA

उत्तर प्रदेश की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसेर छवि वार्ष्णेय अब इस दुनिया में नहीं हैं. मूल रूप से हाथरस की रहने वालीं छवि की मध्य प्रदेश के उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर सड़क हादसे में मौत हो गई. छवि अर्टिगा कार में सवार थीं. कार की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हुई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. छवि के साथ-साथ उनकी मां की भी इस हादसे में जान चली गई. जबकि कार सवार अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

यह भी पढ़ें...

इस हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची. कार में महिला का शव बुरी तरह फंस गया था. उसे बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाए गए. वहीं, घायलों को भर्ती कराया गया. 

सोमवार रात क्या हुआ?

छवि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव की रहने वाले थीं. उनके पिता श्यामलाल किराना स्टोर चलाते हैं. श्यामलाल के परिवार में  पत्नी सारिका (50) के अलावा बेटी छवि वार्ष्णेय (23) और एक बेटा कान्हा ( 26) है. सोमवार रात श्यामलाल, बेटी छवि, पत्नी सारिका, रिश्तेदार सरजपाल और ड्राइवर सचिन के साथ उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे और इसी दौरान ये दुखद हादसा हो गया. 

बड़ौद पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है. शुरूआती जानकारी के अनुसार अर्टिगा की ट्रक से पीछे से टक्कर हुई. पुलिस अब हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. 

कौन हैं छवि वार्ष्णेय?

छवि वार्ष्णेय फेमस युट्यूबर थीं. उनका चैनल काफी लोकप्रिय था. छवि के सात लाख से ज्यादा सबक्राइबर हैं. छवि के चचेरे भाई सचिन वार्ष्णेय ने बताया- 'वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, ग्रेजएशन तक की उन्होंने पढ़ाई की. छवि पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं. उनमें शरू से ही कछ अलग करने और आगे बढ़ने का जुनून था.
 
मालूम हो कि 2021 में छवि ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था. शरुआत में उन्होंने अपनी डेली लाइफ से जुड़े ब्लॉग और वीडियो बनाने शूरू किए. धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों को पसंद आने लगे और चैनल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग वीडियो भी बनाने शुरू किए. 

छवि के यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से ज्यादा सबक्राइबर होने के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी 1 लाख+ फॉलोअर्स थे.  सोशल मीडिय पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिला. परिवार ने छवि को आगे बढने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया. मगर होनी को कुछ और ही मंजूर थी. इतनी कम उम्र में छवि की मौत के बाद उनके चाहने वाले स्तब्ध हैं. 

ये भी पढ़ें: हाथरस में स्टेज पर डिंपल चौधरी के साथ हुई बदतमीजी, हरियाणवी डांसर ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ही युवक को जड़ दिया तमाचा!