यूपी में 27 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, MLC चुनाव के रिजल्ट को लेकर प्रशासन ने जारी किया आदेश

यूपी तक

23 Oct 2026 (अपडेटेड: 23 Oct 2026, 05:52 PM)

Liquor Shops Closed in UP: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को ड्राई डे घोषित किया गया है. राज्य में विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है. अब इसका रिजल्ट 27 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा, जिसके लिए यह आदेश जारी हुआ है.

Liquor Shops Closed in UP

Liquor Shops Closed in UP

Google CTA

Liquor Shops Closed in UP: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को ड्राई डे घोषित किया गया है. राज्य में विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है. अब इसका रिजल्ट 27 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा, जिसके चलते प्रशासन ने राज्य के 72 जिलों में शराब की सभी दुकानें बंद करने का फैसला लिया है. हालांकि यह आदेश कानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव में लागू नहीं होगा क्योंकि यहां MLC चुनाव नहीं हुए है. इसके साथ ही लखनऊ डीएम विशाखा ने सभी आबकारी लाइसेंस धारकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

यह भी पढ़ें...

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ की डीएम विशाखा ने सभी आबकारी लाइसेंस धारकों को निर्देश दिया है कि वह 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना के दिन अपनी शराब की दुकानें बंद रखें. अगर कोई भी व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करके शराब बेचता है या दुकान खुली रखता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि बंदी के कारण शराब कारोबारियों को किसी भी तरह का कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा.

11 एमएलसी सीटों पर हो रहा चुनाव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 खाली सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. इनमें 5 सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं. यह चुनाव प्रदेश के 72 जिलों के मतदान केंद्रों पर कराया गया है. 23 अक्टूबर 2026 को इसके लिए वोट डाले गए हैं और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.

इन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत कुल पांच सीटों पर चुनाव लड़ा जा रहा है. इनमें लखनऊ खंड स्नातक, वाराणसी खंड स्नातक, आगरा खंड स्नातक, मेरठ खंड स्नातक और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक शामिल हैं.

इन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर भी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. इसके तहत लखनऊ खंड शिक्षक, वाराणसी खंड शिक्षक, आगरा खंड शिक्षक, मेरठ खंड शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: कानपुर से मथुरा के बीच चलेगी PET परीक्षा स्पेशल ट्रेन, झींझक-फफूंद समेत 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानें पूरा शेड्यूल