रेलवे कानपुर से मथुरा के बीच चलाएगी PET परीक्षा स्पेशल ट्रेन, झींझक-फफूंद समेत 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानें पूरा शेड्यूल

अभय राठौर

• 03:32 PM • 23 Oct 2026

PET Exam Special Train: रेलवे ने PET परीक्षा-2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है. छात्रों को सेंटर तक आसानी से पहुंचाने के लिए रेलवे ने अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर  01823 कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन के बीच 24, 29 और 31 अक्टूबर को चलाई जाएगी.

UPTak
Google CTA

PET Exam Special Train: रेलवे ने PET परीक्षा-2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है. छात्रों को सेंटर तक आसानी से पहुंचाने के लिए रेलवे ने अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर  01823 कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन के बीच 24, 29 और 31 अक्टूबर को चलाई जाएगी. बता दें यह ट्रेन पूरी तरह से जनरल बोगियों वाली होगी जिससे पेपर देने जा रहे छात्रों को पहले से रिजर्वेशन करने की जरूरत नहीं है. छात्र रेल वन ऐप या स्टेशन जाकर जनरल का टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं. इस ट्रेन के चलने से छात्रों को सेंटर तक पहुंचने आसानी होगी. 

यह भी पढ़ें...

इन तारीखों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 01823 कानपुर सेंट्रल-मथुरा जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन कुल तीन दिन चलाई जाएगी. इसका संचालन 24 अक्टूबर, 29 अक्टूबर और 31 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. यह एक अनारक्षित ट्रेन होगी जिसमें छात्र बिना रिजर्वेशन के सामान्य टिकट लेकर आसानी से अपनी यात्रा कर सकेंगे.

कानपुर से मथुरा का पूरा शेड्यूल

यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन सेंट्रल स्टेशन से रात में 8:00 बजे चलेगी और अगले सुबह 3:10 बजे मथुरा जंक्शन पर पहुंचेगी. सफर के दौरान यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

कानपुर से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद यह ट्रेन रास्ते में पड़ने वाले कई स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें कानपुर सेंट्रल, रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा जंक्शन, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूण्डला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन शामिल है.

स्टेशन आगमन / प्रस्थान समय
कानपुर सेंट्रल प्रस्थान 20:00 बजे
रूरा 20:40-20:42 बजे
झींझक 21:00-21:02 बजे
फफूंद 21:23-21:25 बजे
भरथना 22:03-22:05 बजे
इटावा जंक्शन 22:38-22:40 बजे
शिकोहाबाद 23:20-23:22 बजे
फिरोजाबाद 23:43-23:45 बजे
टूण्डला जंक्शन 00:20-00:22 बजे
इदगाह आगरा जंक्शन 01:10-01:15 बजे
आगरा कैंट 01:53-01:55 बजे
मथुरा जंक्शन आगमन 03:10 बजे

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने सपा को सौंपी 170 उम्मीदवारों की सूची, A-B-C-D कैटेगरी में बांटी सीटें