UP Rain Alert: 26 अगस्त को पूर्वांचल से बुंदेलखंड तक झमाझम बारिश! 28 जिलों में IMD का अलर्ट

आयशा शेख़

• 07:00 AM • 26 Aug 2026

उत्तर प्रदेश में 26 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर समेत 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर 26 अगस्त को भी जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

आज, 26 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. यह चेतावनी 26 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 27 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक के लिए है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के जिला स्तरीय मैप के अनुसार, 26 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों में बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर शामिल हैं. इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी यूपी में ज्यादा बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

इससे पहले भी पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय रहा है. पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूपी के अधिकांश स्थानों और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी. पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई.

तापमान में भी आएगी गिरावट

बारिश के बीच अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है. इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. न्यूनतम तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग ने 27 अगस्त को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पश्चिमी यूपी के लिए उस दिन कोई चेतावनी नहीं है. 28 अगस्त से 31 अगस्त तक दोनों हिस्सों में फिलहाल कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है.

UP Weather: 26 से 27 अगस्त तक झमाझम बरसेंगे बादल, यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट