नई अयोध्या त्रेता युग का स्मरण कराती है... CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई, निषाद और दलित बस्ती में मनाई खुशियां

दीक्षा सिंह

• 10:58 AM • 08 Nov 2026

दीपावली पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. नई अयोध्या को लेकर उन्होंने क्या कहा? निषाद, दलित और जनजातीय बस्तियों में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कैसे मनाई दिवाली? जानिए इस खास दौरे की पूरी कहानी.

CM Yogi

CM Yogi (File Photo)

Google CTA

दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. अयोध्या के ऐतिहासिक 10वें दीपोत्सव के सफल आयोजन के ठीक बाद मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज की नई अयोध्या त्रेता युग का स्मरण कराती है, जहां गुलामी की मानसिकता और चिह्नों की जगह राम भक्तों की असीम कृपा और विकास की भव्यता नजर आती है. मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के बाद निषाद बस्ती और दलित बस्तियों में पहुंचकर गरीबों और वंचितों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं.

यह भी पढ़ें...

त्रेता युग का अहसास कराती है 'नई अयोध्या'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या आज आधुनिकता और आस्था के एक नए संगम के रूप में देश और दुनिया को आकर्षित कर रही है. राम पथ, धर्म पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ का निर्माण पौराणिक स्मृतियों को ताजा कर रहा है.

पंचकोसी, 14 कोसी और युद्ध स्तर पर चल रहे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के विकास से श्रद्धालुओं को सुगमता मिल रही है. मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि एक समय अयोध्या में राम भक्तों पर प्रतिबंध और गोलियां चलाई जाती थीं. लेकिन आज लाखों राम भक्त बिना किसी रोक-टोक और भेदभाव के उत्सव का आनंद ले रहे हैं.

आस्था और आर्थिकी का संगम, जनता से दीपावली बांटने की अपील

सीएम योगी ने कहा कि संतों के कड़े संघर्ष और श्रद्धेय अशोक सिंघल के नेतृत्व वाले राम जन्मभूमि आंदोलन के परिणाम स्वरूप ही आज यह गौरवशाली दिन देखने को मिल रहा है. उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली का आनंद केवल अपने घरों तक सीमित न रखें, बल्कि हर गांव, हर गली, हर वंचित और गरीब तक इस उत्साह को पहुंचाएं ताकि दीपों का प्रकाश सबके जीवन में खुशहाली लाए.

हनुमानगढ़ी से लेकर बंटांगिया गांव तक जन-उत्सव

दीपोत्सव के सफल समापन के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन कर कृतज्ञता ज्ञापित की. इसके पश्चात उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए और निषाद बस्ती जाकर निषादराज की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रसाद व उपहार वितरित किए. दलित बस्ती में माता शबरी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए संतों और भक्तों को दीपावली के उपहार बांटे. इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के बंटांगिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जनजातीय समुदाय के बीच पहुंचकर दीपावली का पर्व मनाया.
 

ये भी पढ़ें: कुशीनगर की सदर सीट पर तगड़ा गेम, बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर!