UP Train News: वाराणसी मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला गया है, जबकि कई ट्रेनों को तय समय से देरी से चलाया जाएगा.
ADVERTISEMENT
बदलाव गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के कारण किया जा रहा है. इसके साथ ही 3 सितंबर 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए भी ट्रेनों के परिचालन में बदलाव रहेगा.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी जारी की गई है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी: 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक रद्द.
- 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी: 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक रद्द.
- 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी: 1 से 4 सितंबर 2026 तक रद्द.
इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस
1 और 2 सितंबर को यह ट्रेन रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी. इस दौरान मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघली, सिसवाबाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर में ठहराव नहीं होगा.
14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
1 सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलेगी. जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर में ठहराव नहीं होगा.
14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस
2 और 3 सितंबर को भटनी-मऊ-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी. देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड में ठहराव नहीं होगा.
13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस
1 सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलेगी. जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा और देवरिया सदर में ठहराव नहीं होगा.
13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
2 सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी. कोपासम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपाररानी, भटनी, देवरिया सदर, चौरीचौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड में ठहराव नहीं होगा.
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
2 और 3 सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलेगी. एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर और मैंगलगंज में ठहराव नहीं होगा.
15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
3 सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी. सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा में ठहराव नहीं होगा.
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
1 और 2 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी. एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और करनैलगंज में ठहराव नहीं होगा.
12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
3 सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग और उन्नाव में ठहराव नहीं होगा.
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
2 सितंबर को लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जंक्शन-छपरा के रास्ते चलेगी. गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर और सीवान में ठहराव नहीं होगा.
19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
1 और 2 सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलेगी. गोंडा और गोरखपुर में ठहराव नहीं होगा.
02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
3 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं होगा.
02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
3 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं होगा.
ADVERTISEMENT











