अयोध्या से पकड़े गए CM शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोपी राज सिंह को लेकर आया बड़ा अपडेट

यूपी तक

11 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Suvendu Adhikari PA murder Case Update: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोपियों को 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. UPI ट्रांजैक्शन और CCTV फुटेज की मदद से यूपी-बिहार से हुई इन गिरफ्तारियों ने हत्याकांड की इस बड़ी गुत्थी को सुलझा दिया है.

Suvendu Adhikari PA murder Case Update

Suvendu Adhikari PA murder Case Update

Google CTA

Suvendu Adhikari PA murder Case Update: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या करने वाले आरोपियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को 13 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. तीनों को 11 मई को ही नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कोर्ट में पेश किया गया था. बता दें कि 4 मई के चुनाव नतीजे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को हरा दिया. इस बड़ी जीत के दो दिन बाद ही चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें...


शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद आरोपी सिल्वर निसान माइक्रा कार से भाग रहे थे. रास्ते में बाली टोल प्लाजा पर उन्होंने UPI के जरिए भुगतान किया. पुलिस ने इसी ट्रांजैक्शन का पीछा किया और टोल के CCTV कैमरों की मदद से उनकी पहचान सुनिश्चित की. जांच के बाद SIT ने रविवार को बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को दबोचा, जबकि राज सिंह को यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार किया गया. इन तीनों को कोलकाता की मध्यमग्राम पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

पुलिस को शक है कि इस वारदात में कम से कम 8 लोग शामिल थे. हमलावरों को चंद्रनाथ रथ की कार में बैठने की सटीक लोकेशन पता थी जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें किसी लोकल व्यक्ति से मदद मिली थी. 6 मई की रात जब पूर्व वायुसेना अधिकारी चंद्रनाथ रथ अपने घर लौट रहे थे, तभी मध्यमग्राम में उनकी SUV को रोककर बाइक सवार बदमाशों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां बरसा दीं.