लखनऊ में सैलून चलाने वाला शोएब पहचान बदल बन गया सौरभ सिंह, निशाने पर थी हिंदू लड़कियां, इसका मोबाइल उगल रहा गंदे राज

आशीष श्रीवास्तव

11 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: शोएब लखनऊ में एक सैलून चलाता है. आरोप है कि शोएब ने सोशल मीडिया पर खुद को सौरभ सिंह बता रखा था. इसी फर्जी प्रोफाइल के जरिए वह हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाता था.

Lucknow, Lucknow news, Lucknow police, Lucknow love jihad, up news, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ वायरल न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर आरोप लगा है कि उसने अपना हिंदू नाम रखकर कई हिंदू लड़कियों को फंसाया और उनका शारीरिक शोषण किया. इसके बाद उसने लड़कियों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया. बता दें कि मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके पास से मिले सबूत देखकर वह भी चौंक गई.

यह भी पढ़ें...

शोएब रख लेता था अपना हिंदू नाम

ये पूरा मामला लखनऊ के सैरपुर से आया है. आरोपी का नाम शोएब अख्तर है, जो गोंडा का रहने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक, शोएब रैथा रोड पर एक सैलून चलाता है. आरोप है कि शोएब ने सोशल मीडिया पर खुद को सौरभ सिंह बता रखा था. इसी फर्जी प्रोफाइल के जरिए वह हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाता था.
 
बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. उसका मोबाइल कई राज उगल रहा है. सामने ये भी आया है कि आरोपी के फोन से कई नाबालिग हिंदू लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी मिली हैं. इसके बाद ये मामला और गंभीर हो गया है. 

वीडियो के दम पर धर्मांतरण का दबाव बनाता

आरोपी शोएब पहले लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनसे संबंध बनाता था और फिर उनकी अश्लील फोटो-वीडियो खींच लेता था. इन्हीं वीडियो के दम पर वह बाद में लड़कियों पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाता और उन्हें ब्लैक मेल करता था.
आपको बता दें कि शोएब अख्तर के इस गंदे खेल का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सैरपुर थाने में शोएब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोपी के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा पुलिस के सामने खोल दिया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, शोएब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उसके फोन और सोशल मीडिया की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ये भी पता लगाया जा रहा है कि इसने अभी तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.