अमृतसर के गुरप्रीत ने चंदौली में कर डाली 24 घंटे में 3 हत्याएं… अब इस साइको किलर को पुलिस ने किया ढेर तो पूरी कहानी खुली

उदय गुप्ता

12 May 2026 (अपडेटेड: 12 May 2026, 09:54 AM)

Chandauli News: पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में 24 घंटे में एक के बाद एक तीन लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है.

Chandauli, Chandauli news, Chandauli police, Chandauli crime news, Chandauli crime, up news, up viral news, up police, up crime, चंदौली

UP News

Google CTA

Chandauli Crime News: पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में 24 घंटे में एक के बाद एक तीन लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. पंजाब के अमृतसर के रहने वाले गुरप्रीत नाम के इस सीरियल साइको किलर ने ट्रेन में 2 लोगों को गोली मार दी थी. इसके बाद इसने अस्पताल में भर्ती एक महिला की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसी वजह से इसने एक के बाद एक 3 लोगों की हत्या कर डाली.

यह भी पढ़ें...

ऐसे मारा गया ये किलर

पुलिस इसे लेकर क्राइम सीन पर गई थी. बताया जा रहा है कि वहां मौका पाकर एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल इसने छीन ली. इसके बाद इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और फरार होने की कोशिश करने लगा. तभी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और ये किलर मारा गया.

2 अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों को मारी गोली

दरअसल बीते रविवार की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलकर दिलदार नगर होते हुए ताड़ीघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जमानिया के रहने वाले मंगरु नाम के रेल यात्री को गोली मारी गई और उसका शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि तभी पता चला कि एक दूसरी ट्रेन में भी एक यात्री को गोली मारी गई है.

यह वारदात रविवार और सोमवार की रात सियालदह से जम्मू जा रही जम्मू तवी एक्सप्रेस में हुई थी. मृतक का नाम दिनेश साहू था. सिर पर गोली मारी गई थी. इसके बाद से ही लोकल पुलिस और जीआरपी की टीम इन दोनों हत्याओं की कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही थीं. इसी दौरान तीसरे मर्डर की खबर आई. सामने आया कि सोमवार सुबह 6.30 बजे चंदौली के कमलापुर गांव के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती लक्ष्मीना देवी नाम की महिला को गोली मार दी गई है. मगर महिला की हत्या के बाद आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया है. ये खबर सुनते पुलिस फौरन वहां पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया. फिर सारी कहानी सामने आई.

जांच में सामने आया है कि जिन 3 लोगों को इसने मारा है, इसका उनसे दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. मगर ये सीरियल किलर बन चुका था. जिसका मन करता, उसे गोली मार देता. ऐसे में इसने 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर डाली.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर आकाश पटेल (एसपी चंदौली) ने बताया, 10 और 11 मई के बीच 3 लोगों की हत्याएं हुई थी. आरोपी को पकड़ लिया गया था. पूछताछ में वह काफी गुस्से में था. हत्या की कोई ठोस वजह नहीं थी. क्राइम सीन पर इसने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली इसे लगी. अस्पताल ले जाया गया. मगर डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया.