Monsoon Rain: यूपी में भारी बारिश को लेकर 20+ जिलों में ऑरेंज और 40+ में येलो अलर्ट जारी

यूपी तक

• 04:47 PM • 08 Jul 2026

Monsoon Rain: IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 9 से 10 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 9 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 10 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक के लिए नया मौसम अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर, संभल और बदायूं में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

इन जिलों में वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.