UP Train News: उत्तर मध्य रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव और समय में फेरबदल किया गया है. रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्रियों का सफर प्रभावित होना तय माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT
झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर खंड में रेल लाइनों के दोहरीकरण का काम चल रहा है. इस वजह से वहां 'नॉन-इंटरलॉकिंग' का काम किया जाना है. इसी काम को पूरा करने के लिए रेलवे ने ट्रेनों को कैंसिल और आंशिक रूप से रोकने का फैसला लिया है.
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
- ग्वालियर-प्रयागराज (11801): यह डेली ट्रेन 22.07.26 से 23.07.26 तक (02 फेरे) रद्द रहेगी.
- प्रयागराज-ग्वालियर (11802): यह डेली ट्रेन 23.07.26 से 24.07.26 तक (02 फेरे) रद्द रहेगी.
- मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल (64601): 21.07.26 से 23.07.26 तक (03 फेरे) निरस्त रहेगी.
- कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर (64602): 21.07.26 से 23.07.26 तक (03 फेरे) निरस्त रहेगी.
बीच रास्ते में रुकने वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनों को उनके आखिरी स्टेशन तक न चलाकर बीच में ही रोका जाएगा-
- चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल (14109): 22.07.26 से 23.07.26 तक यह ट्रेन केवल 'बांदा' स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस होगी.
- कानपुर सेंट्रल-चित्रकूटधाम (14110): 22.07.26 से 23.07.26 तक यह गाड़ी भी सिर्फ 'बांदा' स्टेशन तक ही संचालित होगी.
देरी से चलेंगी ये गाड़ियां
झांसी मंडल और उसके आस-पास इन ट्रेनों को रोककर (रेग्यूलेट करके) चलाया जाएगा, जिससे ये अपने तय समय से देरी से पहुंचेंगी.
- दादर-बलिया (01025): 23 जुलाई को झांसी मंडल में सबसे ज्यादा 180 मिनट (3 घंटे) रोककर चलाई जाएगी.
- दुर्ग-कानपुर सेंट्रल (18203): 13, 15 और 22 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट और 20 जुलाई को पश्चिम मध्य रेलवे में 120 मिनट रोकी जाएगी.
- सहरसा-अहमदाबाद (19484): 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 60 मिनट रोकी जाएगी.
- बनारस-खजुराहो (26506): 14, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट की देरी से चलेगी.
- हावड़ा-ग्वालियर (12175): 16 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट रोकी जाएगी.
- हावड़ा-मथुरा (12177): 18 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट रोकी जाएगी.
- हावड़ा-आगरा कैंट (20975): 15 और 22 जुलाई को झांसी मंडल में 15 मिनट रोकी जाएगी.
- कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर (64602): 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 70 मिनट रोकी जाएगी.
- प्रयागराज-ग्वालियर (11802): 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 30 मिनट रोकी जाएगी.
रेलवे का कहना है कि विकास कार्य भविष्य में यात्रा को और सुगम बनाने के लिए जरूरी है. हालांकि, अस्थाई परेशानी से बचने के लिए स्टेशन निकलने से पहले रेलवे के आधिकारिक इंक्वायरी नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप पर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें.
ADVERTISEMENT











