Monsoon Rain: मॉनसून को लेकर आया बिग अपडेट... अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश

यूपी तक

• 06:04 PM • 07 Jul 2026

Monsoon Rain: यूपी में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई को गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, संभल समेत 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब लगातार रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. कई जिलों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जबकि आने वाले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक 8 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 9 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के 14 जिलों और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों, बिजली के खंभों और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट पर नजर बनाए रखने की भी अपील की गई है.