UPEIDA: यूपी के इन 7 शहरों में फैक्ट्रियां लगाने के लिए मिल रहे प्लॉट्स, एक्सप्रेसवे के किनारे जमीन पाने का बंपर मौका

आयशा शेख़

• 08:00 PM • 08 Jul 2026

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने राज्य के 7 शहरों में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स (IMLCs) के तहत औद्योगिक प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मेरठ, संभल, उन्नाव, इटावा, हरदोई, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर में कंपनियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

UP Tak
Google CTA

UPEIDA Industrial Plot Scheme: उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने राज्य के कई इलाकों में इंडस्ट्रियल प्लॉट्स के अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है. UPEIDA ने मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स (IMLCs) में अपनी जगह पक्की करने के लिए आमंत्रित किया है.

यह भी पढ़ें...

योगी सरकार की इस बड़ी पहल का मकसद यूपी को देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनाना है. इस रेस में कई बड़ी कंपनियां पहले ही बाजी मार चुकी हैं. CANPACK ग्रुप, यूनाइटेड ब्रुअरीज और ओम लॉजिस्टिक्स जैसी  कंपनियों ने इस इकोसिस्टम पर भरोसा जताते हुए यहां अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है.

इन 7 शहरों में खुला है मौका

UPEIDA की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 7 प्रमुख नोड्स में IMLC के तहत प्लॉट्स का अलॉटमेंट खुला हुआ है-

  • मेरठ (Meerut IMLC)
  • संभल (Sambhal IMLC)
  • उन्नाव (Unnao IMLC)
  • इटावा (Etawah IMLC)
  • हरदोई (Hardoi IMLC)
  • फिरोजाबाद (Firozabad IMLC)
  • शाहजहांपुर (Shahjahanpur IMLC)

क्यों खास हैं ये लोकेशंस?

ये सभी क्लस्टर्स ऐसे एक्सप्रेसवे और रूट्स से जुड़े हैं जो बिजनेस के लिहाज से बेहद शानदार माने जाते हैं. यहां कंपनियों को बेहतरीन कनेक्टिविटी, वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार की इन्वेस्टर-फ्रेंडली नीतियों का सीधा फायदा मिलेगा. इसके अलावा, मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी होने की वजह से सामान को एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले जाने का खर्च और समय दोनों बचेगा. वेयरहाउसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए यह डील गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

कैसे करें आवेदन?

अगर आप भी इस इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है.

  • जमीन देखने के लिए: GIS Land Bank (gis.oimsupeida.in/GIS/Index?NodeType=IMLC) पर विजिट कर सकते हैं.
  • प्लॉट की जानकारी के लिए: UPEIDA की आधिकारिक वेबसाइट (upeida.up.gov.in) के अलॉटमेंट सेक्शन पर जा सकते हैं.
  • अप्लाई करने के लिए: सीधे 'निवेश मित्र' पोर्टल (niveshmitra.up.nic.in) के जरिए आवेदन किया जा सकता है.

किसी भी तरह की पूछताछ के लिए आप सीधे imlc.upeida@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं. यूपी का यह बदलता रूप नए स्टार्टअप्स और स्थापित बिजनेस दोनों के लिए एक सुरक्षित निवेश और टिकाऊ विकास का बड़ा मंच तैयार कर रहा है.