CM शुभेंदु के PA के हत्यारोपी राज सिंह को लेकर अखिलेश ने दिया रिएक्शन, बोले- सीएम योगी से हो रही बचाने की सिफारिश

Akhilesh Yadav on Raj Singh: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में अखिलेश यादव ने मुख्य आरोपी राज सिंह के बीजेपी कनेक्शन पर तीखा हमला बोला है. वायरल तस्वीरों और 'सत्ता के संरक्षण' के आरोपों ने सियासी पारा गरमा दिया है.

Akhilesh Yadav on Raj Singh

पंकज श्रीवास्तव

• 02:04 PM • 12 May 2026

follow google news

Akhilesh Yadav on Raj Singh: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब इस मामले में  सियासी वार-पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी राज सिंह के बीजेपी कनेक्शन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. आरोपी राज सिंह की बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ वायरल तस्वीरों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों का हाथ ऐसे अपराधों में होना बेहद शर्मनाक है. खबर में आगे जानिए अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा है.

यह भी पढ़ें...

राज सिंह की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने ये सब कहा

जब अखिलेश यादव से राज सिंह को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला कर दिया. उन्होंने आगे कहा, "जिस आरोपी की आप बात कर रहे हैं जिसे पुलिस ने उठाया है भाजपा का कौन नेता नहीं है जिसके साथ उसकी तस्वीर न हो? सुनने में आया है कुछ लोगों के साथ उसकी तस्वीर थी, वो लोग अभी-अभी सीएम से मिलकर आए हैं. वो सिफारिश करके आए हैं कि ये निर्दोष है इसे बंगाल ना जाने दो. पुलिस ना उठा ले जाए."

क्या था पूरा मामला?

4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के महज दो दिन बाद यानी 6 मई को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात ने जीत के जश्न को मातम में बदल दिया था. हत्या के बाद आरोपी सिल्वर रंग की निसान माइक्रा कार से फरार हुए थे. शातिर होने के बावजूद उनसे एक बड़ी चूक हो गई. भागते समय उन्होंने बाली टोल प्लाजा पर UPI के जरिए भुगतान किया. पुलिस ने इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन का पीछा किया और टोल के CCTV फुटेज से उनकी पहचान की.

एसआईटी (SIT) ने तकनीकी सबूतों के आधार पर बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को दबोचा. वहीं मुख्य आरोपी राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार किया गया. राज सिंह बलिया का रहने वाला है और उसके रसूख की चर्चा अब सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही है.