धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने सीएम योगी से की मुलाकात, क्या चुनाव लड़ने की चल रही प्लानिंग?

आशीष श्रीवास्तव

11 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Srikala Singh meet CM Yogi: जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात में एमएलसी बृजेश सिंह भी मौजूद रहे.

Srikala Singh meet CM Yogi

Srikala Singh meet CM Yogi

Google CTA

Srikala Singh meet CM Yogi: जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुख्यमंत्री आवास पर हुई यह पहली औपचारिक मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है. इस बैठक में एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंसू' की मौजूदगी ने पूर्वांचल के सियासी समीकरणों को लेकर नई अटकलें तेज कर दी हैं.

यह भी पढ़ें...

विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा?

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का समय एमएलसी बृजेश सिंह ने ही तय करवाया था. इस खास मुलाकात में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और पंचायत चुनावों को लेकर रणनीतिक चर्चा होने की खबरें हैं. जौनपुर की राजनीति में धनंजय सिंह का गहरा प्रभाव माना जाता है. ऐसे में उनकी पत्नी का मुख्यमंत्री से मिलना भाजपा के साथ भविष्य के गठजोड़ या समर्थन की ओर इशारा कर रहा है.

कौन हैं श्रीकला सिंह

धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी श्रीकला रेड्डी वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. उनका ताल्लुक तेलंगाना के सियासी परिवार से है. श्रीकला इंटरमीडिएट की पढ़ाई चेन्नई से पूरी की. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद से बीकॉम किया. ग्रेजुएशन के बाद वह अमेरिका से आर्किटेक्चर इंटीरियर डिजाइनर का कोर्स कर बिजनेस में उतर गईं. पूर्व सांसद धनंजय सिंह और श्रीकला रेड्डी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में शादी करने के बाद भारत आकर भी फेरे लिये थे. शादी के बाद श्रीकला भी राजनीति में उतर आई हैं. वह 2021 में जौनपुर के वार्ड 45 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं. इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतीं.