PM मोदी को कैमरे पर अपशब्द कहने वाले सपा MP अजेंद्र सिंह लोधी फंस गए, पुलिस ने किया केस दर्ज

नाहिद अंसारी

12 May 2026 (अपडेटेड: 12 May 2026, 12:13 PM)

Ajendra Singh Lodhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाले सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. महोबा जिले में सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Ajendra Lodhi on PM Modi,SP MP Ajendra Lodhi abuse PM Modi, Mahoba MP Ajendra Lodhi News, ajendra singh lodhi controversy news, pm modi abusive remark case, mahoba protest political controversy

UP News

Google CTA

Mahoba Ajendra Singh Lodhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाले सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. महोबा जिले में सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सपा सांसद और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ ये कार्रवाई की है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली देने के मामले में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी फिलहाल फंस गए हैं. भाजपा पूरी तरह से सपा सांसद पर हमलावर है.

भाजपा नेता ने लिखवाई एफआईआर

बता दें कि भाजपा के विरोध और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने ये केस दर्ज किया है. भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ये एफआईआर लिखी है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 132, 189 (2), 352 और 196(1) के तहत ये कार्रवाई की है. आपको बता दें कि अजेंद्र सिंह लोधी हमीरपुर महोबा संसदीय सीट से सपा सांसद हैं. 

कौन है अजेंद्र सिंह लोधी?

अजेंद्र सिंह लोधी की उम्र 50 साल हैं. उनके पिता  चंद्रनारायण सिंह लोधी उर्फ बड़े लल्ल भी महोबा सीट से साल 1969  और 1974 में विधायक रहे चुके हैं. इनके परिवार की पहचान बड़े किसानी परिवार के तौर पर है.

आपको ये भी बता दें कि  सपा ने इनको पहली बार साल 2017 में महोबा जिले की चरखारी विधान सभा सीट से टिकट दिया था. मगर आखिरी में इनका टिकट काट दिया गया था. फिर सपा ने पिछले लोकसभा चुनाव मे इन्हें हमीरपुर लोकसभा सीट से टिकट दे दिया. इस दौरान अजेंद्र सिंह लोधी करीब 2600 वोटों से जीते और सांसद बने.