कौशांबी में दूल्हे लाल बहादुर सरोज को तिलक के दौरान पहना दिया गया हेलमेट फिर ये पता चला

अखिलेश कुमार

12 May 2026 (अपडेटेड: 12 May 2026, 03:20 PM)

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक तिलक समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश देखने को मिला. यहां दूल्हे को फूलों की माला की जगह हेलमेट पहनाकर सम्मानित किया गया.

Kaushambi, Kaushambi news, Kaushambi viral news, Kaushambi crime news, Kaushambi crime, up news

UP News

Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक तिलक समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश देखने को मिला. यहां दूल्हे को फूलों की माला की जगह हेलमेट पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अनोखी पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव से सामने आया है. यहां के रहने वाले बाल किशुन सरोज की बेटी अंजली की शादी गुहौली बंथरी निवासी लाल बहादुर सरोज के साथ 13 मई को होनी है. शादी से पहले 11 मई यानी कल तिलक समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान लड़की पक्ष के लोग दूल्हे के घर पहुंचे.

तिलक की सभी पारंपरिक रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हे को माला पहनाने की बारी आई तो लड़की के भाई ने अपने होने वाले जीजा को फूलों की माला की जगह हेलमेट पहनाया. यह देखकर समारोह में मौजूद लोग हैरान रह गए और तालियों की गड़गड़ाहट से इस पहल का स्वागत किया.

लड़की के पिता बाल किशुन सरोज ने बताया कि उन्होंने अपने होने वाले दामाद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट फिलहाल ये फोटो क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है और हर कोई इस पहल की तारीफ कर रहा है.