यूपी में एक महीने और चलेंगी ये 2 ट्रेनें, मथुरा-गाजियाबाद समेत 12 स्टेशनों पर होगा ठहराव

आयशा शेख़

• 03:44 PM • 04 Aug 2026

रेलवे ने दो प्रमुख EMU लोकल ट्रेनों का अस्थायी विस्तार करते हुए एक सेवा को मथुरा जंक्शन और दूसरी को कोसी कलां तक बढ़ा दिया है. नई व्यवस्था 30 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी.

UP Tak
Google CTA

UP Train News:  भारतीय रेलवे ने दो प्रमुख ईएमयू (EMU) लोकल ट्रेनों का दायरा अस्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 64016/64019 (शकूर बस्ती - पलवल - शकूर बस्ती) का अब मथुरा जंक्शन तक विस्तार कर दिया गया है. वहीं, ट्रेन संख्या 64082/64051 (नई दिल्ली - पलवल - गाजियाबाद) का विस्तार कोसी कलां तक किया गया है. 

शकूर बस्ती -पलवल -मथुरा जंक्शन EMU रोजाना चलेगी और इसका विस्तार 30 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा. शकूर बस्ती से पलवल के बीच के समय और रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ट्रेन नंबर 64016 (शकूर बस्ती से मथुरा जं.)

  • शकूर बस्ती: प्रस्थान दोपहर 14:30 बजे.
  • पलवल: आगमन 16:45 / प्रस्थान 16:50 बजे.
  • रुंधी: 17:00 / 17:02
  • शोलाका: 17:12 / 17:14
  • बनचारी: 17:20 / 17:21
  • होड़ल: 17:29 / 17:31
  • कोसी कलां: 17:43 / 17:45
  • छाता: 17:55 / 17:57
  • अझई: 18:07 / 18:09
  • वृंदावन रोड: 18:19 / 18:21
  • भूतेश्वर: 18:30 / 18:32
  • मथुरा जंक्शन: आगमन शाम 19:15 बजे.

ट्रेन नंबर 64019 (मथुरा जं. से शकूर बस्ती):

  • मथुरा जंक्शन: प्रस्थान शाम 19:45 बजे.
  • भूतेश्वर: 19:53 / 19:55
  • वृंदावन रोड: 20:04 / 20:06
  • अझई: 20:16 / 20:18
  • छाता: 20:28 / 20:30
  • कोसी कलां: 20:40 / 20:42
  • होड़ल: 20:54 / 20:56
  • बनचारी: 21:04 / 21:05
  • शोलाका: 21:11 / 21:13
  • रुंधी: 21:23 / 21:25
  • पलवल: 22:15 / 22:20
  • शकूर बस्ती: आगमन रात 00:45 बजे.

नई दिल्ली -पलवल -गाजियाबाद-कोसी कलां EMU सेवा भी प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी और इसका लाभ 30 अगस्त 2026 तक लिया जा सकेगा. नई दिल्ली से पलवल के बीच समय सारणी में कोई बदलाव नहीं हुआ है.