यूपी के इस शहर से दिल्ली का सफर होगा आसान! योगी सरकार ₹100 करोड़ की लागत से बनाएगी नया एलिवेटेड फ्लाईओवर

आयशा शेख़

• 01:49 PM • 04 Aug 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में चिल्ला रेगुलेटर (दिल्ली) से नोएडा सेक्टर-14A होते हुए महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव रखा है.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

Google CTA

UP New Elevated Flyover: उत्तर प्रदेश सरकार ने चिल्ला रेगुलेटर (दिल्ली) से सेक्टर-14ए, नोएडा होते हुए एमपी-3 रोड (महामाया फ्लाईओवर) तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि रखने का प्रस्ताव किया है. दिल्ली और नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को इसके बन जाने से सीधा फायदा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें...

फ्लाईओवर शाहदरा ड्रेन के किनारे बनाया जाएगा. अगर यह परियोजना आगे बढ़ती है तो दिल्ली और नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ ट्रैफिक का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है.

चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर

वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में चिल्ला रेगुलेटर, दिल्ली (मयूर विहार के पास) से नोएडा के सेक्टर-14ए और एमपी-3 रोड (महामाया फ्लाईओवर) को जोड़ने के लिए शाहदरा ड्रेन के किनारे एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव शामिल किया गया है. इसके लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आवश्यकता बताई गई है.

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

ये मार्ग दिल्ली और नोएडा के बीच सबसे व्यस्त रूटों में से एक माना जाता है. ऐसे में एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है. साथ ही ट्रैफिक जाम का दबाव कम करने में भी  परियोजना अहम साबित हो सकती है.

अभी क्या है स्थिति?

फिलहाल परियोजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट प्रस्ताव का हिस्सा है. बजट दस्तावेज में इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आवश्यकता का उल्लेख किया गया है. परियोजना के निर्माण की समयसीमा या अन्य तकनीकी विवरण दस्तावेज में नहीं दिए गए हैं.