UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राहत की बड़ी खबर सामने आई है. मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वांचल और तराई के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 13 मई को प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. चिलचिलाती धूप की जगह अब बादलों की गर्जना और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाएगी.
ADVERTISEMENT
60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन क्षेत्रों में हवा की सामान्य गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो आंधी के झोंकों के दौरान बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की प्रबल संभावना है.
इन जिलो में हो सकती है बारिश
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षेत्र.
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. आंधी के समय पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. विशेषकर किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें.
ADVERTISEMENT









