छोटी उम्र के भतीजे संग गंदे काम करने वाली चाची प्रीती पकड़ी गई... फिर सामने आई अंदर की कहानी!

UP News: यूपी के अलीगढ़ में 3 बच्चों की मां ने अपने ही 17 साल के नाबालिग भतीजे को ढाई साल तक हवस का शिकार बनाया और ब्लैकमेल किया. पुलिस ने आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर पढ़ें.

Aligarh News

Aligarh News

शिवम सारस्वत

24 Jun 2026 (अपडेटेड: 24 Jun 2026, 11:19 AM)

follow google news

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव में, रिश्ते में चाची लगने वाली 30 वर्षीय महिला प्रीती को अपने ही 17 साल के नाबालिग भतीजे का शारीरिक शोषण करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि महिला पिछले ढाई साल से डरा-धमका कर नाबालिग के साथ जबरन संबंध बना रही थी और बात न मानने पर उसे झूठे रेप केस में जेल भिजवाने की धमकी देती थी.

यह भी पढ़ें...

खेत में काम के बहाने शुरू हुई थी 'गंदी बात'

मलखान सिंह जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और काउंसिलिंग के लिए पहुंचे पीड़ित नाबालिग ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. युवक ने बताया, "ढाई साल पहले जब मैं खेत में काम करने जाता था, तो पड़ोस में रहने वाली चाची वहां आ जाती थी और मेरे साथ छेड़खानी करती थी. फिर उसने मुझे अपना नंबर दे दिया और जबरदस्ती दो-तीन बार मुझे एकांत में बुलाया. मैं यह सब नहीं चाहता था, लेकिन उसने धमकी दी कि अगर मैं उसके पास नहीं आया तो वह पुलिस चौकी में मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाकर मुझे जेल भिजवा देगी."

युवक ने आगे आरोप लगाया कि वह महिला जबरन उसके साथ पति-पत्नी जैसा रिश्ता बनाती थी. जब भी उसने विरोध किया, महिला ने केस दर्ज कराने की धमकी देकर उसे खौफ में रखा.

'3 बड़े बच्चे हैं, फिर भी मेरे बेटे से कोर्ट मैरिज की जिद पर अड़ी थी'

हद तो तब हो गई जब महिला ने नाबालिग पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. अस्पताल में मौजूद पीड़ित की मां ने रोते हुए बताया कि आरोपी महिला रिश्ते में उनकी देवरानी लगती है. मां के मुताबिक, "उस महिला के खुद तीन बड़े-बड़े बच्चे हैं, सास-ससुर और ननद हैं. लेकिन फिर भी वह मेरे 17 साल के बच्चे से शादी करने पर अड़ी हुई थी. वह कहती थी कि मैं तुम्हारे लड़के के साथ ही रहूंगी."

'शादी नहीं की तो पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगी'

पीड़ित के बड़े भाई ने बताया कि यह प्रताड़ना पिछले ढाई साल से चल रही थी, लेकिन भाई डर के मारे चुप था. हाल ही में धान काटने के दौरान महिला ने फिर से धमकी दी कि "मुझसे कोर्ट मैरिज कर, नहीं तो तेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगी."

इस धमकी से तंग आकर नाबालिग भाई ने घर में रोते हुए कहा कि वह इस महिला के डर से जान दे देगा लेकिन उससे शादी नहीं करेगा. इसके बाद ही परिवार को इस भयानक प्रताड़ना का पता चला.

पुलिस एक्शन: आरोपी प्रीति गिरफ्तार

घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया. परिजन तुरंत इस मामले की शिकायत लेकर इगलास थाने पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी महिला (जिसका नाम प्रीति बताया जा रहा है) को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, और पीड़ित नाबालिग को मेडिकल परीक्षण और काउंसिलिंग के लिए भेजा गया है. यूज़र का कहना है कि वह बस उस महिला के खौफ से आजाद होना चाहता है.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में सुनील और उसकी पत्नी शिवानी की बंद कमरे में हुई मौत, गेट खुला तो दिखीं लाशें, दोनों के साथ हुआ क्या