दिल्ली की ट्रेनों पर CJP प्रदर्शन का असर! प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा और हमसफर समेत ये ट्रेनें हुईं कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

यूपी तक

10 Oct 2026 (अपडेटेड: 10 Oct 2026, 12:03 PM)

दिल्ली में आज 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन अब तक की जानकारी के अनुसार अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.

Trains Cancelled Today

Trains Cancelled Today (Photo: AI)

Google CTA

Trains Cancelled Today: दिल्ली में आज 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन अब तक की जानकारी के अनुसार अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. इस प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है. राजधानी में संभावित ट्रैफिक जाम और सुरक्षा अलर्ट को देखते हुए रेलवे ने एनसीआर रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसका असर प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है. पांच हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की जानकारी है. कई यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें...

यात्रियों को अनाउंसमेंट कर दी गई जानकारी

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए ट्रेनें रद्द होने की जानकारी दी जा रही है. रेलवे कर्मचारी लगातार लोगों को दिल्ली की यात्रा से बचने और ट्रेन कैंसिल होने के बारे में बता रहे हैं. अचानक ट्रेन रद्द होने से कई यात्री परेशान नजर आए. कुछ यात्री अपनी तय यात्रा पूरी नहीं कर सके और उन्हें स्टेशन से वापस लौटना पड़ा या दूसरे विकल्प तलाशने पड़े.

प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द

रद्द की गई ट्रेनों में प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, पटना राजधानी, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और सियालदह राजधानी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रेलवे की ओर से कई यात्रियों को अंतिम समय में एसएमएस भेजकर भी ट्रेन कैंसिल होने की सूचना दी गई.

दिल्ली से प्रयागराज लौटने वाले यात्रियों पर भी असर

प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया है. इसका असर केवल दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर ही नहीं, बल्कि वहां से प्रयागराज लौटने वालों पर भी पड़ेगा. जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली से प्रयागराज आने वाली कई ट्रेनें भी रद्द रहेंगी. ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS ऐश्वर्या सिंह, जिन्हें कोई बता रहा ‘लेडी सिंघम’ तो कोई ‘शेरनी’? जानें दिल्ली प्रदर्शन के बीच चर्चा में क्यों आईं ये अधिकारी