CJP प्रोटेस्ट शुरु होने से पहले ही फ्लाइट में घुसकर अभिजीत दिपके को ऐसे उठा ले गई पुलिस

शिवानी गोस्वामी

• 12:15 PM • 10 Oct 2026

दिल्ली में CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस ने अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को फ्लाइट में हिरासत में लिया. यूट्यूबर ध्रुव राठी भी डिटेन हुए. अब तक 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में हैं.

Abhijeet dipke detain

Abhijeet dipke detain

Google CTA

राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने ऐसा सख्त एक्शन लिया कि सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही विमान के अंदर घुसकर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ को फ्लाइट से उतरने से पहले ही हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें...

इस सनसनीखेज कार्रवाई के बीच मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के कारण दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं को छावनी में बदल दिया गया है जहां अब तक 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है और स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों से 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को दिल्ली में तैनात किया गया है.

फ्लाइट लैंड होते ही विमान के अंदर घुसी दिल्ली पुलिस

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद थीं. जैसे ही CJP के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और विमान लैंड हुआ, पुलिस ने यात्रियों की तरह प्लेन के अंदर एंट्री ली. पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए तीनों नेताओं को विमान के भीतर ही हिरासत में ले लिया और उन्हें डिटेंशन सेंटर ले जाया गया.

डिटेन होते ही अभिजीत दिपके ने कही ये बात

अभिजीत दिपके की फ्लाइट जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची वैसे ही पुलिस अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को डिटने करने के लिए पहुंच गई. इस दौरान अभिजीत दिपके ने कहा 'मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए.' दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा 'नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है. कृपया सहयोग करें.'

जंतर-मंतर पर नो-परमिशन, अब तक 150 से ज्यादा हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन के लिए प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई थी. इसके बावजूद जब प्रदर्शनकारी जुटने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से अब तक 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है. पूरी दिल्ली और उसके बॉर्डर इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है जहां बीएसएफ और भारी पुलिस फोर्स तैनात है.

यूपी के 20 जिलों से 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी दिल्ली में तैनात

इस हाई-प्रोफाइल प्रोटेस्ट को संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलों से 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को दिल्ली भेजा गया है. मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मथुरा, शामली और मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न जिलों की पुलिस फोर्स को दिल्ली में तैनात किया गया है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली की ट्रेनों पर CJP प्रदर्शन का असर! प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा और हमसफर समेत ये ट्रेनें हुईं कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट