यूपी में अब बदल जाएगा वेदर? 11 अक्टूबर के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ये लेटेस्ट अपडेट

यूपी तक

• 06:00 AM • 11 Oct 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बाद मौसम बदल रहा है. 11 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

up weather update

up weather update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई लगभग हो चुकी है.अब सुबह-सुबह ठंडी हवाएं महसूस हो रही हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के मौसम का अपडेट जारी किया है.एक तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने के आसार हैं.हालांकि दोनों हिस्सों के लिए अलग से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग में मौसम थोड़ा करवट ले सकता है. पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि यह बारिश बहुत व्यापक नहीं होगी लेकिन स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही से उमस या हल्की राहत महसूस हो सकती है. 

पूर्वी यूपी में पूरी तरह साफ रहेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अब बारिश का दौर लगभग थम चुका है और वहां साफ धूप खिलने के आसार हैं. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभाग में मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने की बहुत अधिक संभावना है. यहां बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और दिनभर मौसम सामान्य बना रहेगा.

किसी भी तरह की चेतावनी नहीं 

सबसे अच्छी बात यह है कि 11 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है. इसका मतलब है कि आंधी-तूफान, भारी बारिश या आकाशीय बिजली गिरने का कोई खतरा नहीं है जिससे आम जनता और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सीजेपी आंदोलन को लेकर लखनऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा, हाई अलर्ट पर पुलिस... जॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने दी ये जानकारी