सीजेपी आंदोलन को लेकर लखनऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा, हाई अलर्ट पर पुलिस... जॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने दी ये जानकारी
Lucknow High Alert: दिल्ली से निकलकर सीजेपी का आंदोलन अब यूपी तक पहुंच गया है. लखनऊ में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. शहर में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई कड़े इंतजाम किए गए है.
ADVERTISEMENT

Lucknow High Alert: दिल्ली से निकलकर सीजेपी का आंदोलन अब यूपी तक पहुंच गया है. लखनऊ में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. शहर में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई कड़े इंतजाम किए गए है. जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके साथ ही पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है, जिससे अफवाह को फैलने से रोका जा सके.
लखनऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैनी नजर बनाए हुए हैं. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.इसके अलावा, पुलिस ने शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भी जवानों की तैनाती बढ़ा दी है.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | On security arrangements regarding the CJP protest, Joint Police Commissioner (Law & Order) Babloo Kumar says, "A high alert has been issued in the Lucknow district concerning the protest... Our Local Intelligence Unit (LIU) team and the local police are jointly gathering intelligence related to it. Additionally, continuous monitoring of social media is being conducted, and field officers are taking action on any information received. Our aim is to ensure that no untoward incidents, acts of hooliganism, disturbances, or disruptions to law and order occur in the Lucknow district... Our forces have been deployed at all key strategic locations..."
— ANI (@ANI) October 10, 2026
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
लखनऊ के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने बताया है कि सीजेपी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटा रही हैं. पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर बनाए हुए है. इसके साथ ही फील्ड पर तैनात अधिकारियों को लगातार सूचना भेजी रहा है, जिसके आधार पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है.
कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
जॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने बताया, पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदर्शन के नाम पर कोई गुंडागर्दी या गड़बड़ी की स्थिती शहर में न बने. कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा न आए, यह सुनिश्चित किया जा रहा है. पुलिस की टीमें लगातार शहर के हालात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर में शांति बनी रहे और आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाद अब CJP मूवमेंट को करेंगे लीड
